28 Oct 2025
Photo: AI Generated
उम्र बढ़ना एक नेचुरल प्रॉसेस है, जिसे धीमा करने और लंबे समय तक जवान बने रहने के लिए लोग कई तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट्स लेने के साथ ही दवाएं भी खाते हैं.
Photo: AI generated
इतने पैसे खर्च करने के बाद भी लोग उम्र से पहले ही बूढ़े दिखने लगते हैं. इसकी वजह कुछ फूड्स और उनकी कुछ आदतें होती हैं, जो उनकी स्किन को समय से पहले बूढ़ा दिखा सकती हैं.
Photo: AI generated
सही खाने-पीने और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर आप अपनी स्किन को जवान, चमकदार और हेल्दी रख सकते हैं. लेकिन अगर आप अपनी उम्र से ज्यादा बूढ़े नहीं दिखना चाहते, तो इन 5 फूड्स और ड्रिंक्स से बचना जरूरी है.
Photo: AI generated
चलिए बिना देर किए जानते हैं उन फूड्स के बारे में जिन्हें खाने से आप समय से पहले बूढ़े होते हैं और आपका चेहरा झुर्रियों से भर सकता है.
Photo: AI generated
1. मीठे स्नैक्स और ड्रिंक्स: ज्यादा चीनी खाने या पीने से स्किन जल्दी बूढ़ी दिखने लगती है. जब चीनी आपकी स्किन के प्रोटीन से जुड़ जाती है, तो हानिकारक मॉलिक्यूल्स बनते हैं. ये आपकी स्किन को ढीला और झुर्रीदार बना सकते हैं.
Photo: AI generated
2. फ्राइड फूड्स: फ्राइड फूड्स में ट्रांस फैट्स होते हैं. ये न केवल सूजन और स्किन ड्राइनेस बढ़ाते हैं, बल्कि झुर्रियों को भी बढ़ाते हैं. इसके अलावा, ये हार्ट की हेल्थ को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं,और स्किन में पोषण नहीं पहुंचने देते.
Photo: AI generated
3. शराब: थोड़ी शराब हेल्थ के लिए तो खराब है ही, स्किन के लिए भी हानिकारक है. ये स्किन को डिहाइड्रेट कर देता है, जिससे चेहरा रूखा दिखता है. लगातार शराब पीने से विटामिन ए की कमी होती है, जो स्किन सेल्स के रिन्यूवल के लिए जरूरी है.
Photo: AI generated
4. प्रोसेस्ड फूड्स: चिप्स, पैकेज्ड स्नैक्स और रेडीमेड फूड्स में प्रिजर्वेटिव्स, अनहेल्दी फैट और शुगर होती है. ये शरीर में सूजन पैदा करते हैं, जिससे कोलेजन और इलास्टिन डैमेज होता है. इसका असर स्किन पर दिखने लगता है और यह समय से पहले बूढ़ी लगने लगती है.
Photo: AI generated
5. ज्यादा सॉल्टेड फूड्स: ज्यादा नमक खाने से स्किन में डिहाइड्रेशन होता है. इससे फाइन लाइंस और झुर्रियां जल्दी दिखने लगती हैं. लंबे समय तक ज्यादा नमक लेना स्किन की नमी और बैरियर को कमजोर कर देता है.
Photo: AI generated