महंगे बादाम नहीं! आचार्य बालकृष्ण का बताया हुआ ये सस्ता नट आपको सर्दियों में रखेगा फिट

18 Nov 2025

Photo: Instagram@/Acharya Balkrishna & AI

सर्दियों में शरीर को ज्यादा एनर्जी और गर्माहट की जरूरत होती है. इसलिए लोग ऐसी डाइट लेना पसंद करते हैं जो शरीर को गर्म रखें, एनर्जी दें और ठंड से बचाएं.

Photo: AI generated

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम मूंगफली का आता है. मूंगफली को कई लोग गरीबों का बादाम भी कहते हैं क्योंकि इसमें वो सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बादाम में होते हैं लेकिन यह बहुत कम कीमत में मिल जाती है.

Photo: AI generated

मूंगफली में प्रोटीन, हेल्दी फैट, विटामिन और मिनरल अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. खासकर विटामिन E, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, मैग्नीशियम और पोटैशियम इसे और भी फायदेमंद बनाते हैं.

Photo: AI generated

हमारे आयुर्वेद में भी मूंगफली खाने के कई फायदे बताए गए हैं.

Photo: AI generated

आयुर्वेद एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक, सर्दियों में रोजाना मूंगफली खाना बेहद फायदेमंद होता है.

Photo: Instagram@/Acharya Balkrishna

'मूंगफली में ऐसे कई विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो शरीर को एनर्जी देते हैं, इम्यूनिटी बढ़ाते हैं और ठंड से बचाने में मदद करते हैं.'

Photo: AI generated

'इसके अलावा मूंगफली में कॉपर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और जिंक जैसे जरूरी तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं.'

Photo: AI generated

तो आप भी सर्दियों में खुद को हेल्दी और फिट रखना चाहते हैं तो मूंगफली को अपनी डाइट में शामिल करना न भूलें. 

Photo: AI generated

लेकिन आपको पहले से कोई हेल्थ इश्यू है तो डॉक्टर से कंसल्ट जरूर कर लें.

Photo: AI generated

Read Next