16 Oct 2025
Photo: AI generated
आजकल गट हेल्थ यानी पेट और आंत की सेहत को लेकर लोगों में काफी जागरूकता बढ़ी है. गट सीधे हमारे मेटाबॉलिज्म, इम्यूनिटी और एनर्जी से जुड़ा होता है, इसलिए इसे हेल्दी रखना बेहद जरूरी है.
Photo: AI generated
अक्सर लोगों को लगता है कि गट को हेल्दी रखने के लिए महंगे सप्लीमेंट्स या प्रोबायोटिक्स की जरूरत होती है. लेकिन न्यूट्रिशनिस्ट शालिनी सुधाकर के अनुसार आप केवल 10 रुपये में मिलने वाले फर्मेंटेड फूड्स से भी अपने गट को हेल्दी रख सकते हैं.
Photo: AI generated
उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर तीन फर्मेंटेड फूड्स के बारे में बताया है. तो चलिए जानते हैं कि वे तीन फर्मेंटेड फूड्स कौन से हैं और उन्हें कैसे बनाया जा सकते है.
Photo: Shalini Sudhakar/Instagram
शालिनी कहती हैं फर्मेंटेड राइस कंजी में गट-फ्रेंडली बैक्टीरिया भरपूर होते हैं जो पेट और आंत की लाइनिंग को ठीक करते हैं, डाइजेशन को बेहतर करते हैं और गट को हेल्दी बनाते हैं.
Photo: AI generated
'इसे बनाने के लिए 2 चम्मच पके हुए चावल और 2 चम्मच दही को पानी में मिलाएं और रातभर के लिए छोड़ दें ताकि यह फर्मेंट हो जाए. सुबह, चावल को हाथ से अच्छे से मैश कर लें. अब उसमें स्वाद अनुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिलाकर पी लें.'
Photo: AI generated
शालिनी कहती हैं कि फर्मेंटेड रागी कंजी में प्रोबायोटिक्स के साथ-साथ आयरन और कैल्शियम भी होते हैं. इसे बनाने के लिए एक बाउल में 4 चम्मच रागी का आटा और आधा कप पानी डालकर चिकना घोल बनाएं.
Photo: AI generated
'अब डेढ़ कप पानी उबाल लें. धीरे-धीरे उसमें रागी का घोल डालें और लगातार हिलाते रहें. धीमी आंच पर 5–7 मिनट पकाएं. फिर जब यह पक जाए हल्का गाढ़ा हो जाए तो इसे ठंडा होने के लिए रख दें.'
Photo: AI generated
'फिर इसे गिलास में डालकर रातभर के लिए छोड़ दें. अगली सुबह कंजी में हल्की खट्टी खुशबू और छोटे बुलबुले दिखाई देंगे, जिसका मतलब यह पूरी तरह फर्मेंट हो गई है. अब इसमें छाछ डालें और नमक मिलाकर पी लें.'
Photo: AI generated
तीसरा तरीका सबसे आसान है. शालिनी कहती हैं इसके लिए आपको कुछ भी करने की जरूरत नहीं है. बस आराम से दोपहर के खाने के बाद एक कप दही खाएं. अगर आप इसे ग्रीक योगर्ट के साथ खाएंगे तो इसमें प्रोबायोटिक्स के साथ-साथ 12 ग्राम प्रोटीन भी मिलेगा.
Photo: AI generated