04 June 2026
Photo: ITG
आईपीएल 2026 में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां हर तरफ जश्न का माहौल था, वहीं अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भक्तिमय अंदाज में नजर आए.
Photo: Instagram/@anushkasharma
दोनों जीत के कुछ ही दिनों बाद वृंदावन पहुंचे और प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद लिया. इस दौरान अनुष्का का बेहद सिंपल लेकिन खूबसूरत एथनिक लुक नजर आया, जिसकी खूब चर्चा हो रही है.
Photo: Instagram/ITG
प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने के लिए अनुष्का शर्मा ने Anavila ब्रांड का पिंक कॉटन सूट पहना था. ये सूट बहुत ही कंफर्टेबल फैब्रिक से बना था, जिसे खूबसूरत फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी से सजाया गया था.
Photo: Instagram/ITG
इसके साथ उन्होंने मैचिंग फरशी सलवार और डार्क पिंक कलर का दुपट्टा कैरी किया, जिस पर गोल्डन कढ़ाई की गई थी.
Photo: Instagram/ITG
अनुष्का ने सूट के साथ Aparajita Toor की अंगूठे वाली फ्लैट चप्पलें पहनी थीं. इनकी कीमत करीब 4,699 रुपये बताई जा रही है.
Photo: Instagram/ITG
अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए अनुष्का ने किसी भी तरह की कोई जूलरी नहीं पहनी थी. उन्होंने सिर्फ गले में तुलसी की माला पहनी थी.
Photo: Instagram/ITG
खास बात ये है कि अनुष्का नो-मेकअप लुक में नजर आईं. उन्हें अपने बाल भी खुले रखे थे. सिंपल कॉटन सूट और बिना मेकअप वाला उनका ये सिंपल लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
Photo: Instagram/ITG
वहीं विराट कोहली भी माथे पर टीका लगाकर वृंदावन पहुंचे थे. उन्होंने भूरे रंग का कॉटन कुर्ता और हल्के रंग की पैंट पहनी थी.
Photo: Instagram/ITG
उनका लुक भी पूरी तरह सिंपल था, जो अनुष्का के एथनिक लुक के साथ खूब जंच रहा था.
Photo: Instagram/ITG