क्रिस्टल जड़ी साड़ी में छाईं जेनिफर लोपेज, रॉयल वेडिंग में लगाया ग्लैमर का तड़का

24 Nov 2025

Photo: Instagram/@yogenshah_s

अरबपति बिजनेसमैन राजू मंटेना की बेटी नेत्रा और वाम्शी गडिराजू की उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग हुई. NRI की बेटी की शाही शादी में दुनिया भर के सितारों ने शिरकत की.

Photo: Instagram/@vendetta_dailly

शादी की रस्मों को ग्लैमर का तड़का तब लगा जब ग्लोबल सुपरस्टार जेनिफर लोपेज यानी जे-लो ने अपनी मौजूदगी से महफिल लूट ली. जे-लो ने शादी में स्पेशल परफॉर्मेंस भी दी. 

Photo: Instagram/@yogenshah_s

शादी वाले दिन जेनिफर देसी लुक में नजर आईं, जिसने हर किसी को चौंका दिया. साड़ी में जे-लो बेहद खूबसूरत लग रही थीं. उनकी फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं.

Photo: Instagram/@yogenshah_s

उन्होंने मनीष मल्होत्रा की कस्टम-मेड ब्लश पिंक स्वारोवस्की क्रिस्टल साड़ी और ऑफ-शोल्डर ब्लाउज के साथ सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा.

Photo: Instagram/@yogenshah_s

जेनिफर का यह इंडो-वेस्टर्न अंदाज बेहद एलीगेंट और स्टाइलिश था, उदयपुर से कई फोटोज वायरल हो रही हैं. एक फोटो में दुल्हन के पिता के साथ पोज देती दिखाई दे रही हैं.

Photo: Instagram/@yogenshah_s

जे-लो ने मनीष मल्होत्रा की साड़ी के साथ सुंदर जूलरी के साथ अपनी अपने लुक को परफेक्ट बनाया. एक्सेसरीज में उन्होंने 168 कैरेट का डुअल-टोन एमराल्ड नेकलेस पहना था.

Photo: Instagram/@yogenshah_s

जेनिफर के झुमके और मांगटीका ने पूरे लुक को इतना रॉयल बनाया. दुल्हा-दुल्हन के साथ सुपरस्टार की फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं.

Photo: Instagram/@yogenshah_s

नेत्रा और वाम्शी की इस मेगा-वेडिंग ने न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में खूब सुर्खियां बटोरीं, और जे-लो ने इसे अपने परफॉर्मेंस और लुक से और भी यादगार बना दिया.

Photo: Instagram/@yogenshah_s

नेत्रा की शादी में जूनियर ट्रंप ने भी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शिरकत की. उनके डांस करते हुए वीडियो भी सामने आए थे. 

Photo: Instagram/@vendetta_dailly

Read Next