'महारानी' हार पहन सोनम कपूर ने कराया प्रेग्नेंसी शूट, कलमकारी साड़ी में दिखाया बेबी बंप, PHOTOS 

14 Feb 2026

Photo: Instagram@sonamkapoor

 बॉलीवुड की फैशन आइकन सोनम कपूर जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं. सोनम प्रेग्नेंसी में भी हर बार अपने स्टाइल से फैंस को चौंका देती हैं और अपने लेटेस्ट मैटरनिटी फोटोशूट में भी वो हर बार की तरह स्टाइलिश लग रही हैं.

Photo: Instagram@sonamkapoor

सोनम अपने नए फोटोशूट मेंं गुलाबी कलमकारी साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं और साड़ी में सोनम अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शाही अंदाज से सबका ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं.

Photo: Instagram@sonamkapoor

अनिल कपूर की लाडली ने फोटोशूट में  डिजाइनर आशा गौतम की पिंक कलमकारी साड़ी पहनी, जिस पर ट्रेडिशनल  चित्रकारी और बारीक कारीगरी ने उनके पूरे लुक को सांस्कृतिक और हटकर बना दिया है.

Photo: Instagram@sonamkapoor

सोनम कपूर ने गुलाबी साड़ी के साथ पिस्ता कलर की साड़ी को अपने एक कंधे पर दुपट्टे की तरह ओढ़ा हुआ था. जिस तरह से सोनम ने साड़ी के साथ में दुप्पटे डाल रखा था, वो उनके लुक को शाही बना रहा है.

Photo: Instagram@sonamkapoor

सोनम कपूर ने अपने गले में भारी लेयर्ड नेकलेस पहना था, जो गोल्डन और ग्रीन एमराल्ड स्टोन से सजा हुआ था.

Photo: Instagram@sonamkapoor

एक्ट्रेस ने कानों में झुमके और माथे पर छोटी सी बिंदी ने उनकी खूबसूरती को निखार दिया है, हाथों में सोने और हरी रंग की चूड़ियां और कड़े पहन रखे है.

Photo: Instagram@sonamkapoor

हाथों में रिंग भी सोनम के इस रॉयल लुक को परफेक्ट बना रही हैं. ओवरऑल जूलरी ने ही सोनम के इस लुक में चार चांद लगाए हैं.

Photo: Instagram@sonamkapoor

साड़ी के साथ सोनम ने सादा मेकअप और बालोंं का सलीके से जूड़ा बना रहा है और उस पर गडरा भी लगाया हुआ है. हैवी जूलरी के साथ सिंपल मेकअप उनके लुक को एकदम एलीगेंट बना रहा है.

Photo: Instagram@sonamkapoor

सोनम कपूर के अब तक कई मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, लेकिन इस वाले महारानी अंदाज में जिस तरह से एक अदा से सोनम ने बेबी बंप को फ्लॉन्ट किया है, उसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

Photo: Instagram@sonamkapoor

Read Next