मॉडर्न गाउन में 'अंबानी बहू' श्लोका ने ढाया कहर, गले में चमका हीरों का हार; PHOTOS

21 Feb 2026

Photo: Instagram@ambani_update

अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका अक्सर ही सिंपल लुक में नजर आती है, लेकिन इस बार उनके ग्लैमरस लुक ने सबका ध्यान खींच लिया है. श्लोका का नया अंदाज काफी खूबसूरत है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रही हैं.

Photo: Instagram@ambani_update

श्लोका अंबानी इन तस्वीरों में किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही हैं,उन्होंने खूबसूरत गोल्डन शिमरी ड्रेस पहन रखी है. उनका यह लुक एलिगेंस और कॉन्फिडेंस से भरा है और जिसमें वो बहुत सुंदर लग रही हैं.

Photo: Instagram@ambani_update

गाउन पर बारीक कढ़ाई और चमकदार डिटेलिंग है और इसके स्लीवलेस डिजाइन और मॉर्डन कट ने इसे ट्रेडी बना दिया है. श्लोका अक्सर ही सॉफ्ट एंड सॉफिस्टिकेटेड  लुक में दिखती हैं. इस बार भी उनका अंदाज एकदम परफेक्ट है.

Photo: Instagram@ambani_update

गाउन के बैक का कट आउट डिजाइन इसे ज्यादा मॉर्डन और स्टाइलिश बना रहा है. गाउन में पीछे कट है, जिससे श्लोका की कमर दिखाई दे रही है. यही डिजाइन गाउन को अलग बना रहा है.

Photo: Instagram@ambani_update

इस खूबसूरत शिमरी गाउन की सुंदरता को अंबानी श्लोका के गले में पहना डायमंड स्टाइल स्टेटमेंट नेकलेस कई गुना बढ़ा रहा है. नेकलेस और ईयररिंग्स ने उनके पूरे आउटफिट को रॉयल टच दिया है.

Photo: Instagram@ambani_update

श्लोका ने अपने शिमरी गाउन और डायमंड जूलरी के साथ सुंदर स्टोन-से सजा सिल्वर कलर का पर्स भी लिया है. उनका पर्स उनकी आउटफिट के साथ एकदम जंच रहा है.

Photo: Instagram@ambani_update

श्लोका के डायमंड ईयररिंग्स बेहद स्टनिंग हैं, नेकलेस से मैचिंग ईयररिंग्स उनके चेहरे के फीचर्स को खूबसूरती से हाइलाइट भी कर रहे हैं.

Photo: Instagram@ambani_update

नेकलेस और ईयररिंग्स के अलावा श्लोका ने अपने एक हाथ में डायमंड का मैचिंग ब्रेसलेट भी पहन रखा है. यह तीन लाइनों का ब्रेसलेट है,जिसके बीच में बड़े-बड़े डायमंड लगे हैं और साइड में छोटे डायमंड हैं.

Photo: Instagram@ambani_update

न्यूड लिप्स और डिफाइंड आइज के साथ, साइड पार्टिंग वाली 'सॉफ्ट वेव्स' हेयरस्टाइल अंबानी बहू के चेहरे को एक ग्रेसफुल बना रहा है.

Photo: Instagram@ambani_update

Read Next