12 March 2026
Photo: ITG
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चांडोक ने 5 मार्च 2026 को साउथ मुंबई के द स्ट. रेगिस मुंबई में शाही अंदाज में शादी रचाई.
Photo: Instagram
दोनों की शादी के ग्रैंड सेलिब्रेशन में फिल्म, स्पोर्ट्स और बिजनेस जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं, जिसकी चर्चा चारों तरफ हो रही है.
Photo: Instagram/@epicstories
शादी में आए मेहमानों के साथ ही तेंदुलकर परिवार के लुक्स भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. सचिन से लेकर सारा तेंदुलकर तक सभी बेहद रॉयल अंदाज में दिखे.
Photo: Instagram/@epicstories
शादी में दूल्हा-दुल्हन जहां लाल रंग के कपड़ों में नजर आए, वहीं सारा तेंदुलकर अपने खूबसूरत लुक और खास जूलरी से हर किसी का ध्यान खींचने में कामयाब रहीं.
Photo: YogenShah
सारा तेंदुलकर ने इस खास मौके पर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई पिंक साड़ी पहनी थी. ये साड़ी देखने में बेहद एलिगेंट और क्लासी लग रही थी.
Photo: YogenShah
उन्होंने इस खूबसूरत साड़ी को रोज-पिंक ब्लाउज के साथ पेयर किया था, जिसके हेमलाइन पर छोटे-छोटे ड्रॉप डिटेल्स थे. उनका पूरा लुक बेहद सॉफ्ट और ग्रेसफुल लग रहा था, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया.
Photo: YogenShah
सारा के लुक का सबसे खास हिस्सा उनका हेरिटेज मीनाकारी नेकलेस था, जो जयपुर की मशहूर जूलरी डिजाइनर सुनीता शेखावत के कलेक्शन से था.
Photo: YogenShah
जूलरी एक्सपर्ट प्रियंशु गोयल के मुताबिक, सारा ने कार्नेशन रिवर्सिबल नेकलेस पहना था. इस नेकलेस के सामने वाले हिस्से में कुंदन सेट पोल्की और खूबसूरत फ्लोरल डिजाइन बने हैं.
Photo: YogenShah
इस तरह की जूलरी की खास बात ये है कि इसके पीछे की तरफ बारीक मीनाकारी का काम किया जाता है, जिसे पूरा करने में करीब 360 घंटे तक की मेहनत लग सकती है.
Photo: YogenShah
इस नेकलेस में बेहतरीन पोल्की, कोलंबियन एमराल्ड (पन्ने) और साउथ सी पर्ल्स का इस्तेमाल किया गया है. यही वजह है कि ये नेकलेस देखने में बेहद रॉयल और क्लासी लग रहा है.
Photo: YogenShah
बताया जा रहा है कि इस शानदार नेकलेस की कीमत करीब 40 लाख से 60 लाख रुपये के बीच हो सकती है.
Photo: YogenShah
सारा ने अपने आउटफिट के साथ सॉफ्ट और ग्लोइंग मेकअप चुना था. उन्होंने ग्लॉसी लिप्स, डिफाइंड आइब्रो और विंग्ड आईलाइनर के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया.
Photo: Instagram/@the_gemtlemen