सिंदूरी साड़ी में दुल्हन बनीं रश्मिका तो धोती में दिखे विजय, सामने आईं शादी की Photos

26 feb 2026

Credit: Instagram/rashmikamandana

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी इस साल की सबसे मोस्ट अवेटेड शादियों में से एक थी. आज दोनों की शादी उदयपुर में हुई.

Credit: Instagram

दोनों ने आज सुबह तेलुगु रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की और अब कोडवा शादी की रस्म से भी शादी करेंगे.

Credit: Instagram/rashmikamandana

रश्मिका और विजय की शादी की फोटोज सामने आ गई हैं जिसमें दोनों काफी अच्छे लग रहे हैं. रश्मिका ने सिंदूरी रंग की रेशनी साड़ी पहनी है. 

Credit: Instagram/rashmikamandana

साड़ी का बॉर्डर काफी चौड़ा और उस पर बारीक ज़री का काम है, जो दक्षिण भारतीय दुल्हन के क्लासिक लुक को दर्शाता है.

Credit: Instagram/rashmikamandana

रश्मिका ने लुक को पूरा करने के लिए हैवी टेंपल ज्वेलरी कैरी की है. माथे पर पारंपरिक गोल्ड पट्टी, लेयर्ड गोल्ड हार पहना है जिसमें चोकर और लंबा हार भी शामिल है.

Credit: Instagram/rashmikamandana

विजय दक्षिण भारतीय दूल्हे के लुक में नजर आ रहे हैं. उन्होंने सफेद रेशमी धोती के साथ रश्मिका की साड़ी से मैच करता हुआ लाल रंग का अंगवस्त्रम (कंधे पर डालने वाला कपड़ा) पहना है, जिस पर सुंदर बॉर्डर वर्क है.

Credit: Instagram/rashmikamandana

विजय ने अपने लुक को पारंपरिक लेकिन थोड़ा रफ रखा है. उनकी अच्छी तरह से सेट दाढ़ी और पीछे की ओर बंधे बाल उनके लुक को मैच्योर बना रहे हैं. 

Credit: Instagram/rashmikamandana

तस्वीरों में फूलों की माला (वरमाला) बहुत ही खास है. गहरे लाल गुलाब और सफेद मोगरे की भारी मालाएं दोनों के पहनावे को एक-दूसरे से जोड़ रही हैं.

Credit: Instagram/rashmikamandana

Read Next