डायमंड नेकलेस पहन छाई राधिका अंबानी, पति अनंत संग ट्विनिंग कर लूटी महफिल

30 Msr 2026

PHOTO: ITG

मुंबई में अक्षा कंबोज और मोहित कंबोज की बेटी मिशका कंबोज की बर्थडे पार्टी में राधिका और अनंत अंबानी ने सारी लाइमलाइट चुरा ली, अपने अंदाज से यह कपल हमेशा ही लोगों को ध्यान अपनी तरफ खींचने में कामयाब हो जाता है.

Photo: Instagram@prasadladofficial

सोशल मीडिया पर राधिका और अनंत के वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं, जिसमें पार्टी से निकलते हुए नजर आ रहे हैं. इस पार्टी के लिए दोनों ने ऑल ब्लैक आउटफिट्स में ट्विनिंग की.

Photo: Instagram@ambani_update

 राधिका अंबानी ने ब्लैक कलर की मिडी-लेंथ ड्रेस पहनी थी और उसके साथ में स्टेटमेंट एक्सेसरीज से अपने लुक को कंप्लीट किया.

Photo: Instagram@prasadladofficial

वहीं अनंत ने ब्लैक शर्ट और ट्राउजर पहनकर पहना हुआ था, जिसमें वो काफी जंच रहे थे. पार्टी से बाहर निकलते हुए अनंत ने पैप्स की तरफ देखकर स्माइल करते हुए हाथ जोड़कर सबसे अलविदा ली.

Photo: Instagram@ambani_update

 चौड़ी शोल्डर स्ट्रैप, स्क्वायर नेकलाइन,मल्टी-लेयर्ड ट्यूल स्कर्ट राधिका की ड्रेस को स्टाइलिश और पार्टी परफेक्ट बना रही है.पैरों में उन्होंने ब्लैक पंप्स स्टाइल किए थे.

Photo: Instagram@prasadladofficial

राधिका ने हाथ में स्टाइलिश ब्लैक स्ट्रैप वाली घड़ी,  पियर शेप की डायमंड की रिंग, हीरे और फिरोजा स्टोन वाले झुमके पहने थे, जो उनके लुक को क्लासी बना रहे थे.

Photo: Instagram@prasadladofficial

राधिका अंबानी ने अपने गले में एक खूबसूरत डायमंड नेकलेस पहना था, जिसके सेंटर में टर्कोइज (फिरोजा) स्टोन लगा हुआ था. उनके पूरे लुक को यही नेकलेस रॉयल टच दे रहा है.

Photo: Instagram@prasadladofficial

नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की छोटी बहू राधिका का हर अंदाज ही लोगों को पसंद आता है, एक बार फिर उन्होंने साबित कर दिया है कि मिनिमल मेकअप और जूलरी के साथ लुक को स्टाइलिश बनाया जा सकता है.

Photo: Instagram@ambani_update

राधिका का फैशनसेंस काफी शानदार है, वो चाहे सूट में हो या वेस्टर्न आउटफिट में ही क्यों ना हो. वो हर लुक में बॉलीवुड हीरोइनों से भी ज्यादा खूबसूरत लगती हैं.

Photo: Instagram@ambani_update

Read Next