सास-ससुर के साथ मॉल घूमती दिखीं राधिका मर्चेंट, जंपसूट पहन लगीं ग्लैमरस, VIDEO

25 Oct 2025

Photo: Instagram/@ambani_update

अंबानी फैमिली इन दिनों जामनगर में है. नीता अंबानी और मुकेश अंबानी अपने पूरे परिवार के साथ अपनी बेटी ईशा अंबानी और बेटे आकाश अंबानी का जन्मदिन मनाने वहां पहुंचे हैं.

Photo: PTI

अंबानी परिवार ने जामनगर में ईशा और आकाश के बर्थडे के लिए ग्रैंड पार्टी रखी है, जिसमें तमाम बॉलीवुड सेलेब्स पहुंच रहे हैं.

Photo: PTI

इस बीच नीता अंबानी और मुकेश अंबानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी छोटी बहू राधिका के साथ जामनगर स्थित रिलायंस मॉल घूमते दिख रहे हैं.

Photo: PTI

राधिका के साथ अनंत, आकाश-श्लोका की बेटी वेदा और ईशा-आनंद पीरमाल की बेटी आदिया भी घूमती नजर आ रही हैं.

Photo: Instagram/@ambani_update

इस वायरल वीडियो में अंबानी परिवार की छोटी बहू का बहुत ही सिंपल लुक सामने आया है, जिसमें वो पीले रंग का जंपसूट पहने नजर आ रही हैं.

Photo: Instagram/@ambani_update

राधिका का जंपसूट शॉर्ट्स वाला है, जिसमें वह बहुत ही स्टाइलिश लग रही हैं. उन्होंने अपने इस लुक को सिंपल रखने के लिए मेकअप नहीं किया और शूज-पोनी बनाकर लुक कंप्लीट किया.

Photo: Instagram/@ambani_update

राधिका जहां वीडियो में सिंपल में भी बहुत खूबसूरत लग रही हैं, वहीं बाकी फैमिली मेंबर्स भी सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक में नजर आ रहे हैं.

Photo: Instagram/@ambani_update

मुकेश अंबानी को वीडियो में पीले रंग की स्वेटशर्ट पहन हाथ जोड़ते देखा जा रहा है, वहीं नीता अंबानी वाइट लूज शर्ट में दिख रही हैं, जिसकी स्लीव्स अंब्रेला स्टाइल की हैं और उन पर फूल बने हैं.

Photo: Instagram/@ambani_update

वहीं अनंत अंबानी को नेवी ब्लू टी-शर्ट में राधिका के साथ चलते देखा जा रहा है. अंबानी परिवार का ये सिंपल अंदाज सभी को बहुत पसंद आ रहा है.

Photo: Instagram/@ambani_update

Read Next