15 June 2026
Photo: Instagram/@ambani_update
अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो ना केवल ग्लैमरस लुक्स में बल्कि सादगी में भी बेहद खूबसूरती लगती हैं.
Photo: Instagram/@ambani_update
हाल ही में राधिका मर्चेंट अपने पति अनंत अंबानी और ससुर मुकेश अंबानी के साथ तिरुमला मंदिर में स्वामी वारी दर्शन के लिए पहुंची थीं. इस दौरान उन्हें ग्लैमरस लुक छोड़कर बेहद सिंपल अंदाज में देखा गया.
Photo: Instagram/@ambani_update
मंदिर दर्शन के लिए राधिका ने ऑफ-वाइट कलर का खूबसूरत अनारकली सूट पहना था. ये फ्लोर लेंथ सूट बहुत ही कंफर्टेबल और हल्के फैब्रिक से तैयार किया गया था.
Photo: Instagram/@ambani_update
इसकी ढीली-ढाली फिटिंग और घेर ने आउटफिट को और भी शानदार लुक दिया. मंदिर में दर्शन करने के लिए उनका ये लुक परफेक्ट नजर आया.
Photo: Instagram/@ambani_update
अपने अनारकली सूट के साथ राधिका ने मैचिंग कलर का लाइट और ट्रांसपेरेंट दुपट्टा कैरी किया था. दुपट्टे को उन्होंने बेहद सादगी से कंधों पर डाला हुआ था.
Photo: Instagram/@ambani_update
राधिका ने इस मौके पर मिनिमल जूलरी पहनी. उन्हें केवल छोटे-छोटे डायमंड स्टड इयररिंग्स पहने देखा गया, जिससे उनका पूरा लुक बेहद क्लासी और बैलेंस्ड नजर आया.
Photo: Instagram/@ambani_update
राधिका को इस मौके पर नो-मेकअप लुक में देखा गया. उनके चेहरे पर नेचुरल ग्लो साफ दिखाई दे रहा था. उन्होंने अपने बालों को मिडिल पार्टिंग करके खुला रखा था.
Photo: Instagram/@ambani_update
अनंत की बात करें तो उन्हें सफेद धोती और शॉल ओढ़े देखा गया. अनंत-राधिका का ये सिंपल लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
Photo: Instagram/@ambani_update