ससुर के बर्थडे पर राधिका अंबानी ने पहना 2 लाख का सूट, दुपट्टे की कीमत सुनकर भी लगेगा शॉक!

23 April 2026

Photo: ITG

मुकेश अंबानी ने हाल ही में अपना जन्मदिन परिवार के साथ बेहद सादगी और श्रद्धा के साथ मनाया. एंटीलिया में जश्न के बाद पूरा अंबानी परिवार आशीर्वाद लेने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचा था.

Photo: Instagram/@yogenShah

इस दौरान सबकी नजरें होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट पर टिकी रहीं. राधिका ने अपने ससुर के जन्मदिन के लिए बेहद खूबसूरत ट्रेडिशनल सूट चुना था.

Photo: Instagram/@yogenShah

राधिका ने इस खास मौके पर 'लज्जो सी' ब्रांड का ईशांवी कुर्ता और शरारा सेट पहना था. मेहंदी ग्रीन कलर के इस सिल्क सूट में अंबानी परिवार की छोटी बहू किसी बेहद सुंदर लग रही हैं.

Photo: Instagram/@yogenShah

राधिका के सूट को बारीक कारीगरी से सजाया गया था. इस स्लीवलेस सिल्क कुर्ती पर सोने के तारों की कढ़ाई की गई थी. राउंड नेकलाइन वाली कुर्ती पर गोटा-पत्ती का खूबसूरत काम था.

Photo: Instagram/@yogenShah

इसके साथ राधिका ने मैचिंग फ्लेयर्ड प्लाजो पैंट पहनी थी, जिसमें नीचे की तरफ भारी कढ़ाई और सीक्वेंस वर्क किया गया था.

Photo: Instagram/@yogenShah

अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए राधिका ने 'लज्जो सी' ब्रांड का 'तूर' ऑर्गेंजा दुपट्टा कैरी किया था, जिस पर गोल्ड वर्क की बारीक डिटेलिंग नजर आ रही थी.

Photo: Instagram/@yogenShah

राधिका के सूट का डिजाइन ही नहीं इसकी कीमत भी चर्चा में है. राधिका के शानदार शरारा सेट की कीमत 1,89,900 रुपये है. वहीं दुपट्टे की कीमत 16,900 रुपये बताई जा रही है. 

Photo: Instagram/@yogenShah

यानी राधिका का ये पूरा लुक करीब 2 लाख रुपये से ज्यादा का था, जो उनकी सादगी में चार चांद लगा रहा था.

Photo: Instagram/@yogenShah

राधिका ने अपने मेकअप और एक्सेसरीज को सिंपल रखा. उन्होंने अपने बालों को बीच से पार्टिंग करके हाफ-टाइड हेयरस्टाइल दिया. मिनिमल मेकअप और छोटे-छोटे झुमकों के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया.

Photo: Instagram 

Read Next