20 July 2026
Photo: ITG
अपने स्टाइल और फैशन के लिए सुर्खियां बटोरने वाली राधिका अंबानी के सभी लुक्स चर्चा में आ जाते हैं. वह शादी-पार्टी में अक्सर नए-नए डिजाइनर आउटफिट्स पहने दिखती हैं.
Photo: PTI
लेकिन इस बार उनकी तारीफ किसी नए डिजाइनर आउटफिट के लिए नहीं, बल्कि एक पुराने लहंगे को दोबारा पहनने के लिए हो रही है.
Photo: PTI
अपनी करीबी दोस्त सृष्टि पांचाल की शादी में राधिका ने वही खूबसूरत लहंगा पहना, जिसे उन्होंने करीब दो साल पहले अपनी हल्दी के प्री-वेडिंग फंक्शन में पहने दिखी थीं.
Photo: Instagram/@ambani_update
दोस्त की शादी में ब्राइड्समेड बनीं राधिका ने डिजाइनर अनामिका खन्ना का कस्टम-मेड लहंगा चुना. इस खूबसूरत लहंगे पर बड़े-बड़े आइवरी कलर के फ्लोरल मोटिफ्स की बारीक कढ़ाई की गई थी.
Photo: Instagram/@ambani_update
हैवी स्कर्ट के साथ उन्होंने स्वीटहार्ट नेकलाइन वाला मैचिंग हाफ स्लीव्स ब्लाउज पहना, जिसका डीप बैक और टैसल डिटेलिंग लुक को और खास बना रही थी.
Photo: Instagram/@ambani_update
राधिका ने लहंगे के साथ मैचिंग दुपट्टा कैरी किया, जिस पर भी फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी और चौड़ा स्कैलप्ड बॉर्डर था. उन्होंने दुपट्टे को एक कंधे पर खुले अंदाज में ड्रेप किया, जिससे ब्लाउज और लहंगे की कढ़ाई दोनों खूबसूरती से उभरकर सामने आईं.
Photo: Instagram/@anamikakhanna.in
अपने लुक को पूरा करने के लिए राधिका ने फ्लोरल डिजाइन वाले डायमंड इयररिंग्स, लेयर्ड डायमंड नेकपीस और हाथों में खूबसूरत चूड़ियां पहनीं.
Photo: Instagram/@anamikakhanna.in
हेयर स्टाइल की बात करें तो राधिका ने मिडिल पार्टिंग के साथ स्लीक बन बनाया हुआ था. सॉफ्ट ग्लोइंग मेकअप और नेचुरल लिप शेड ने उनके पूरे लुक को क्लासी और एलिगेंट बना दिया.
Photo: Instagram/@anamikakhanna.in
शादी से राधिका का डांस करते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Photo: Instagram/@drape_neha