24 Dec 2025
Photo: Yogen Shah
रोशन परिवार में शादी का माहौल है. ऋतिक रोशन के चाचा राजेश रोशन के बेटे ईशान रोशन की शादी बीते दिन ऐश्वर्या सिंह से हुई.
Photo: Yogen Shah
ईशान की शादी की तमाम तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं, जिसमें से एक उनकी बहन पश्मीना रोशन का है. इस वीडियो में पश्मीना पैप्स के आगे हाथ जोड़कर उन्हें थैंक्यू कहती नजर आ रही हैं.
Photo: Yogen Shah
इस वीडियो में जहां एक तरफ पश्मीना के पोलाइट नेचर की तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी ओर उनका ग्लैमरस देसी अंदाज भी लोगों के होश उड़ा रहा है.
Photo: Yogen Shah
पश्मीना अपने भाई ईशान रोशन की शादी में बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं. उन्होंने इस मौके पर Dolly J Studio का एलिसियन मिंट कॉकटेल लहंगा पहना था.
Photo: Yogen Shah
मिंट ग्रीन कलर के इस लहंगे को हैवी एम्ब्रॉयडरी, सीक्वेंस और बारीक डिटेलिंग से सजाया गया था. लहंगे की फ्लेयर्ड स्कर्ट और शिमरी बॉर्डर ने उनके लुक को रॉयल टच दे रही थी.
Photo:Instagram
पश्मीना ने लहंगे को डीप नेक, स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पेयर किया, जो उनके पूरे लुक की हाईलाइट रहा. ब्लाउज में वेस्ट कट डिटेलिंग दी गई थी, जिसने उनके लुक में ग्लैमर का तड़का लगाया.
Photo: Yogen Shah
इसके साथ ही उन्होंने हल्का सा ट्रांसपेरेंट दुपट्टा कंधे पर कैरी किया था, जो लहंगे की खूबसूरती को और उभार रहा था. आउटफिट ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ मॉडर्न फील भी दे रहा था.
Photo: Yogen Shah
बता दें, पश्मीना का ये लहंगा देखने में जितना खूबसूरत है उतना ही महंगा भी है. इसकी कीमत करीब 4,30,000 बताई जा रही है.
Photo: Yogen Shah
पश्मीना ने अपने लुक को ओवरडू न करते हुए मिनिमल मेकअप चुना. हेयर स्टाइल की बात करें तो उन्होंने स्लीक बन बनाया, जो लहंगे के साथ परफेक्ट लग रहा था.
Photo: Yogen Shah
जूलरी की बात करें तो उन्होंने मैचिंग चोकर नेकलेस, ब्रेसलेट और रिंग पहनी, जिसने उनके पूरे लुक को बैलेंस में रखा. पश्मीना की ये खूबसूरत तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं.
Photo: Yogen Shah