सचिन के बेटे की शादी में नीता-मुकेश अंबानी का शाही अंदाज, बेटे आकाश-बहू श्लोका संग दिए पोज

09 March 2026

Photo: ITG

सचिन तेंदुलकर और अंबानी परिवार के बीच का रिश्ता जगजाहिर है. कुछ समय पहले नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने जामनगर में मास्टर ब्लास्टर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के प्री-वेडिंग फंक्शंस का आयोजन किया था.

Photo: Instagram/@YogenShah

प्री-वेडिंग फंक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था और अब आज (05 मार्च 2026) जब अर्जुन तेंदुलकर अपनी मंगेतर सानिया चंडोक के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, तो अंबानी परिवार ने अपनी मौजूदगी से इसकी रौनक बढ़ाई.

Photo: YogenShah

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अपनी बहू श्लोका मेहता और बेटे आकाश अंबानी के साथ अर्जुन-सानिया की शादी का हिस्सा बनने पहुंचे.

Photo: YogenShah

नीता अंबानी ने हमेशा की तरह अपनी क्लासिक पसंद के लिए चर्चा में रहीं. उन्होंने Swadesh ब्रांड की बेहद खूबसूरत गोल्डन-आइवरी सिल्क साड़ी चुनी थी, जिस पर गोल्डन फूल-पत्तियों की बारीक एम्ब्रॉयडरी की गई थी.

Photo: YogenShah

उन्होंने साड़ी के साथ मैचिंग गोल्डन ब्लाउज कैरी किया था और लुक को हैवी डायमंड नेकलेस-मैचिंग इयररिंग्स के साथ शाही टच दिया.

Photo: YogenShah

नीता अंबीनी ने हाथ में मैचिंग पोटली बैग और माथे पर छोटी सी बिंदी उनके ग्रेस को और बढ़ा रही थी. मुकेश अंबानी ने अपने सिग्नेचर स्टाइल को बरकरार रखा और क्लासिक ब्लैक बंदगला सूट में नजर आए.

Photo: YogenShah

अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता ने अपने लुक के साथ थोड़ा एक्सपेरिमेंट किया. उन्होंन पेस्टल ग्रीन और पीच शेड का फ्लोरल लहंगा पहना था.

Photo: YogenShah

उनके आउटफिट की सबसे खास बात थी उनकी केप-स्टाइल चोली, जो उन्हें एक मॉडर्न और ट्रेंडी लुक दे रही थी. श्लोका ने पन्ना (Emerald) जूलरी के साथ अपने इस पेस्टल लुक को कंप्लीट किया.

Photo: YogenShah

आकाश अंबानी अपनी पत्नी श्लोका के साथ ट्विनिंग करते दिखे. उन्होंने वाइट शेरवानी पहनी थी, जिस पर ग्रीन कलर (Emerald Green) की खूबसूरत कढ़ाई की गई थी.

Photo: YogenShah

सफेद पायजामे और फॉर्मल जूतों के साथ आकाश का ये लुक काफी सोफिस्टिकेटेड और रॉयल लग रहा था.

Photo: Instagram/@YogenShah

Read Next