07 March 2026
Photo: ITG
दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी में बहुत सी नामी हस्तियों ने शिरकत की. इन्हीं में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भी शामिल थे.
Photo: epicstories
दोनों ने शादी में जैसे ही एंट्री ली वैसे ही महफिल लूट ली. इस खास मौके पर नीता अंबानी का एलिगेंट लुक और उनकी कीमती डायमंड जूलरी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है.
Photo: Yogen Shah
खास बात ये है कि उन्होंने जो शानदार डायमंड इयररिंग्स पहने थे, वो पहले उनकी बेटी ईशा अंबानी bvlgari इवेंट में पहन चुकी हैं.
Photo: Instagram/@nmacc.india
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी के लिए नीता अंबानी ने स्वदेश ब्रांड की गोल्डन टोन वाली बेहद खूबसूरत सिल्क साड़ी चुनी थी.
Photo: Yogen Shah
साड़ी पर महीन जरी का काम और चौड़ा बॉर्डर इसे और भी रॉयल बना रहा था. हल्के गोल्डन शेड की इस साड़ी ने उनके पूरे लुक को क्लासी और एलिगेंट बना दिया.
Photo: Instagram/@mickeycontractor
नीता ने अपने बालों को क्लीन बन में स्टाइल किया था, जिसमें सफेद फूलों का गजरा लगाया गया था. माथे पर छोटी सी लाल बिंदी और सटल मेकअप उनके ट्रेडिशनल लुक को और भी निखार रहा था.
Photo: Instagram/@mickeycontractor
नीता अंबानी के लुक का सबसे खास हिस्सा हमेशा की तरह उनकी डायमंड जूलरी थी. उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए शानदार डायमंड नेकलेस और इयररिंग्स पहने थे.
Photo: Instagram/@mickeycontractor
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये शानदार डायमंड स्टड इयररिंग्स पहले ईशा अंबानी पहने दिखी थीं. बताया जा रहा है कि हर एक इयररिंग करीब 20 कैरेट के डायमंड से सजा हुआ है, जो इसे और भी खास बनाता है.
Photo: Instagram/@nmacc_india
इयररिंग्स के अलावा नीता अंबानी का डायमंड नेकलेस भी बेहद शानदार था. बड़े-बड़े हीरों से सजा ये नेकलेस उनके पूरे लुक को रॉयल टच दे रहा था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस नेकलेस में कुल मिलाकर 140 कैरेट से ज्यादा डायमंड लगे हो सकते हैं.
Photo: Instagram/@mickeycontractor
शादी से सामने आई तस्वीरों में नीता अंबानी अपने पति मुकेश अंबानी के साथ बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं. दोनों एक-दूसरे को देखते हुए मुस्कुराते दिखाई दे रहे थे, जिसने तस्वीरों को और भी खास बना दिया.
Photo: Instagram/@mickeycontractor
मुकेश अंबानी ने इस मौके पर डार्क कलर का क्लासिक बंदगला सूट पहना था, जिसमें वे हमेशा की तरह सादगी भरे लेकिन ग्रेसफुल अंदाज में नजर आए.
Photo: YogenShah