पिंक डायमंड इयररिंग्स पहन चमकीं नीता अंबानी, IPL के बीच पार्टी में दिखा रॉयल लुक

2 April 2026

(Photo: Instagram@ambani_update)

IPL 2026 का आगाज हो चुका है और इस बीत मुंबई इंडियंस टीम के लिए नीता अंबानी ने अपने घर एंटिलिया में एक शानदार डिनर पार्टी रखी थी, जिसकी फोटोज वायरल हो रही हैं.

(Photo: Instagram@ambani_update)

पार्टी की एक फोटो में रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता अंबानी रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव के साथ बातचीत करती नजर आ रही हैं.

(Photo: Instagram@ambani_update)

मिसेज अंबानी का लुक भले ही सिंपल हो, लेकिन उसके चर्चे लंबे चलते हैं . इस पार्टी के लिए उन्होंने कोई हैवी साड़ी-सूट नहीं बल्कि सिंपल आउटफिट चुना.

(Photo: Instagram@ambani_update)

उन्होंने मैरून कलर का गोले नेकलाइन का को-ऑर्ड सेट पहना था, जिस पर हल्के गुलाबी, सफेद, पीले, लाल, गहरे गुलाबी, हरे और बैंगनी रंग के रंगीन फूलों के पैटर्न बने हुए थे.

(Photo: Instagram@ambani_update)

सिंपल ड्रेस को रॉयल बनाते हुए नीता अंबानी ने फूलों के डिजाइन वाले पिंक डायमंड इयररिंग्स पहने थे, जो उनके इस पूरे लुक का हाइलाइट रहे.

(Photo: Instagram@ambani_update)

सिर्फ इयररिंग्स ही नहीं बल्कि उन्होंने अपने हाथ में एक बड़ी-सी पन्ना-कट हीरे की अंगूठी भी पहनी थी, जो माइक पकड़े हुए उनके साथ में दूर से ही चमक रही थी.

(Photo: Instagram@ambani_update)

बालों को उन्होंने ओपन रखा था और लाइट मेकअप किया था, जो उनके डिनर पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट था. 

(Photo: Instagram@ambani_update)

आंखों में काजल,विंग्ड आईलाइनर, ब्राउन लिपस्टिक और के साथ ब्लस और हाइलाइट ने उनके पूरे लुक को एलीगेंट टच दिया.

(Photo: Instagram@ambani_update)

नीता अंबानी का ये मिनिमल लुक भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है, खासतौर पर उनके पिंक डायमंड इयररिंग्स पर तो हर लड़की का दिल ही आ गया है.

(Photo: Instagram@ambani_update)

Read Next