मॉर्डन लुक दिखीं नीता अंबानी, स्टेडियम में स्वैग से लहराया तिरंगा; PHOTOS

08 Feb 2026

Photo: ITG

भारत Vs अमेरिका टी20 विश्व कप 2026 के मैच देखने तमाम बड़ी हस्तियां पहुंची थी, जिनकी वानखेड़े स्टेडियम से तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं.इनमें नीता अंबानी का नाम भी शुमार है.

Photo: Instagram@ambani_update

रिलायंस फाउंडेशन की मालकिन नीता क्रिकेट की बड़ी फैन हैं और अक्सर ही उनको मैच देखते स्पॉट किया जाता है. इंटरनेट पर उनकी स्वैग से स्टेडियम में स्टैंड्स पर खड़े होकर तिरंगा लहराते फोटो खूब देखी जा रही है.

Photo: Instagram@ambani_update

अपने स्टाइलिश अंदाज से एक बार फिर नीता अंबानी ने साबित कर दिया है कि वो असली फैशन क्वीन हैं. हर इवेंट में अपने स्टाइल से लोगों को इंप्रेस कर देती हैं, साड़ी-सूट में दिखने वाली नीता का मॉर्डन लुक भी बेहद पसंद किया जा रहा है.

Photo: Instagram@ambani_update

मैच देखने नीता अपने पति मुकेश-बेटे आकाश और पोता-पोती के साथ पहुंची थीं, कैजुअल में नीता-मुकेश दोनों की काफी जंच रहे थे.आकाश टीम इंडिया लिखी टी-शर्ट पहने दिखाई दिए.

Photo: Instagram@ambani_update

नीता ने सफेद शर्ट के साथ क्लासिक हल्के नीले रंग की डेनिम जींस पहनी थी. पैरों में उन्होंने हील्स पहन रखी है, जो उनके इस कैजुअल लुक को भी स्टाइलिश बना रहा है.

Photo: Instagram@ambani_update

नीता ने व्हाइट शर्ट और जींस के साथ मिनिमल एक्सेसरीज कैरी की हैं. कानों में उन्होंने डायमंड स्टड इयररिंग्स पहने हुए हैं और हाथ में वॉच पहनी है.

Photo: Instagram@ambani_update

एक फोटो में नीता-मुकेश अंबानी के साथ अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी नजर आ रहे हैं.  अंबानी परिवार के साथ मिलकर उन्होंने सोशल मीडिया पर खुशी भी जाहिर की.

Photo: Instagram@ambani_update

एक फोटो में नीता तिरंगा पकड़े खड़ी हैं और उनके साइड में उनके पोते पृथ्वी भी इंडियन टीम की टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं.

Photo: Instagram@ambani_update

मुकेश अंबानी नीले रंग की वी-नेक टी-शर्ट पहन मैच देखने पहुंचे थे, जहां उनके साइड में रोहित शर्मा भी ब्लैक टी-शर्ट में बैठे दिखाई दिए.

Photo: Instagram@ambani_update

Read Next