सिल्क साड़ी में नीता अंबानी लगीं महारानी, टेंपल जूलरी पहन NMACC इवेंट में लूटी महफिल, PHOTOS

4 April 2026

PHOTO: ITG

नीता अंबानी ने नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के 3 साल पूरे होने पर बीती रात एक शानदार इवेंट रखा था, जिसमें तमाम सितारे शामिल हुए थे.

Photo: Instagram@yogenshah_s

जहां एक बार फिर मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपने रॉयल अंदाज से सबका ध्यान खींच लिया, कोर्ट-पैंट में मिस्टर अंबानी भी काफी जंच रहे थे.

Photo: Instagram@yogenshah_s

नीता अंबानी ने एनएमएसीसी एनिवर्सरी पर गोल्डन सिल्क साड़ी पहनी, जिसमें मोल्टन गोल्ड और डीप रेड बॉर्डर के साथ बारीक जरी का काम उसे बेहद खूबसूरत बना रहा था.

Photo: Instagram@yogenshah_s

साड़ी के चौड़े बॉर्डर पर बने पेस्ले डिजाइन और पूरे कपड़े पर हल्के गोल्डन पैटर्न ने इसे रिच लुक दिया, इस साड़ी में नीता अंबानी किसी महारानी से कम नहीं लग रही थीं.

Photo: Instagram@yogenshah_s

इसके साथ उनका हाफ स्लीव, डीप मरून-गोल्ड ब्लाउज एकदम परफेक्ट लग रहा था, पल्लू का फ्लोइंग स्टाइल पूरे लुक को बेहद ग्रेसफुल बना रहा था.

Photo: Instagram@yogenshah_s

डायमंड की बजाय गोल्डन टोन सिल्क साड़ी के साथ उन्होंने टेंपल जूलरी से इंस्पायर्ड लॉन्ग नेकलेस पहना पहना था, जिस पर रूबी और एमरॉल्ड जैसे कीमती पत्थरों को जड़ा गया था.

Photo: Instagram@yogenshah_s

नेकलेस से मैचिंग कानों में उन्होंने बड़े-बड़े गोल्डन इयररिंग्स पहने थे, जिन पर खूबसूरत डिजाइन बना हुआ था.

Photo: Instagram@yogenshah_s

गोल्ड बैंगल्स और स्टेटमेंट रिंग्स के साथ उन्होंने अपने इस रानी लुक को कंप्लीट किया, मगर उनके माथे की बिंदी पूरे लुक में चार चांद लगा रही थी.

Photo: Instagram@yogenshah_s

साड़ी के साथ उन्होंने बालों का सेंटर पार्टेड स्लीक बन बनाया, जिसे सफेद गजरे से सजाया था. वहीं सॉफ्ट मेकअप ने नीता अंबानी के लुक को क्लासिक टच दिया. जो सभी पर भारी पड़ा.

Photo: Instagram@yogenshah_s

Read Next