नीता अंबानी ने फाल्गुनी पाठक संग खेला गरबा, पहना कच्छ की खास कढ़ाई से सजा सूट, VIDEO

03 Oct 2025

Photo: Instagram/@jioworldconventioncentre

त्योहारों को रंगारंग तरीके से मनाने के लिए मशहूर  नीता अंबानी को हाल ही में फेस्टिव माहौल में रंगते देखा गया. हाल ही में वह जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुए शानदार 'रेडियंस डांडिया' इवेंट में नवरात्रि का जश्न मनाने पहुंचीं.

Photo: Instagram/@jioworldconventioncentre

ये शाम बहुत ही खास रही. दरअसल, नीता अंबानी ने माता की पूजा करने के बाद मशहूर सिंगर फाल्गुनी पाठक के साथ गरबा खेला. 

Photo: Instagram/@jioworldconventioncentre

नीता अंबानी के गरबा ने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है. इसके साथ ही उनका ट्रेडिशनल लुक भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. 

Photo: Instagram/@jioworldconventioncentre

फाल्गुनी पाठक के साथ गरबा खेलने के लिए नीता अंबानी ने पिंक कलर का सलवार सूट पहनना चुना, जो ट्रेडिशनल होने के साथ ही बहुत कंफर्टेबल भी था.

Photo: Instagram/@jioworldconventioncentre

नीता अंबानी का ये सलवार सूट डिजाइनर संगीता किलाचंद ने डिजाइन किया था. इस पर कच्छ की सुंदर मरोड़ी कढ़ाई की गई थी, जो इसे फेस्टिव परफेक्ट बना रही थी.

Photo: Instagram/@jioworldconventioncentre

नीता के कुर्ते को बारीक गोल्डन कढ़ाई से सजाया गया था, जिसमें बीच-बीच में नीले रंग की पतली-पतली स्ट्रिप्स का डिजाइन था. इन स्ट्रिप्स पर भी गोल्डन धागों से पत्तियों को उकेरा गया था.

Photo: Instagram/@jioworldconventioncentre

नीता ने इस स्क्वायर नेकलाइन वाले कुर्ते को मैचिंग सलवार के साथ पेयर किया था. इसके साथ ही उन्होंने पिंक दुपट्टा कैरी किया था.

Photo: Instagram/@jioworldconventioncentre

दुपट्टे को हैवी बनाने के लिए उस पर गोल्डन कढ़ाई की गई थी. इसके साथ ही नीले रंग का बॉर्डर भी था, जिस पर गोल्डन धागों से सुंदर मोर बने थे.

Photo: Instagram/@jioworldconventioncentre

नीता अंबानी ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए कानों में बड़े-बड़े झुमके, हाथों में कंगन और अंगूठी पहनी थी. 

Photo: Instagram/@jioworldconventioncentre

उन्होंने अपने बालों को ढीली चोटी बांधकर स्टाइल किया था. उनके इस फेस्टिव लुक में चार-चांद लगाने का काम उनकी पिंक बिंदी कर रही थी.   

Photo: Instagram/@jioworldconventioncentre

Read Next