शादी में नीता अंबानी ने जमकर किया डांस, डायमंड बाजूबंद पहन दिखाया रॉयल लुक; Video

9 Mar 2026

Photo: Instagram@ambani_update

नीता अंबानी ने एक बार फिर अपने रॉयल अंदाज से सबका ध्यान खींच लिया, जब वह टेनिस प्लेयर मुदित और अनन्या की शादी में बेहद खूबसूरत लुक में नजर आईं.

Photo: Instagram@ambani_update

नीता के साथ उनके पति मुकेश अंबानी भी ब्लैक आउटफिट में इस शादी में पहुंचे थे. दोनोंं का स्टेज पर साथ में खड़े हुए एक वीडियो भी सामने आया है.

Photo: Instagram@ambani_update

नीता अंबानी का देसी लुक हर बार लोगों का दिल जीत लेता है और इस बार भी वो बेहद स्टाइलिश और रॉयल लुक में भी नजर आईं.

Photo: Instagram@ambani_update

इस शादी में नीता अंबानी ने लेमन टोन वाली बेहद खूबसूरत फ्लोरल साड़ी पहनी थी, जिसने उनके एलिगेंट अंदाज को और भी ज्यादा निखार दिया.

Photo: Instagram@ambani_update

सिल्क बेस वाली इस साड़ी पर हरे, गुलाबी और बैंगनी रंग के फ्लोरल प्रिंट बने हुए थे, जो पूरे लुक को फेस्टिव वाइब दे रहे थे. साड़ी के बॉर्डर पर गोल्डन सीक्विन और जरी का बारीक वर्क था.

Photo: Instagram@ambani_update

साड़ी के साथ उन्होंने सिल्वर रंग का शिमरी ब्लाउज पहना, जिस पर ऑल-ओवर एम्बेलिशमेंट था. जो उनके लुक को ग्लैमरस टच दे रहा था.

Photo: Instagram@ambani_update

नीता ने इस शादी में खूब रंग जमाया, उनको बारात में खूब डांस करते देखा गया. वो अपना हाथ हिलाकर खुश नजर आ रही हैं.

Photo: Instagram@ambani_update

नीता ने एमराल्ड और डायमंड का शानदार नेकलेस, झुमके और स्टेटमेंट मांग टीका पहनकर लुक को और भी रॉयल बना दिया.

Photo: Instagram@ambani_update

हालांकि उनकी जूलरी में इस बार उनके हार से ज्यादा उनके डायमंड का खूबसूरत बाजूबंद लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसने उनके ट्रेडिशनल अंदाज को शाही बनाया.

Photo: Instagram@ambani_update

Read Next