शादी में राधिका अंबानी संग दिखें धोनी-साक्षी, लाल कुर्ते में माही ने लूटी महफिल, Video

9 Mar 2026

Photo: Instagram@ambani_update

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ टेनिस खिलाड़ी मुदित दानी की शादी में पहुंचे, जहां उनका देसी अंदाज सबका ध्यान खींचता नजर आया.

Photo: Instagram@ambani_update

इस ग्रैंड वेडिंग  में धोनी और साक्षी बेहद सादगी लेकिन रॉयल अंदाज में नजर आए, जैसे ही दोनों की एंट्री हुई मेहमानों और फैंस की निगाहें उन्हीं पर टिक गईं.

Photo: Instagram@demolishsakshihaters 

साक्षी और धोनी के अलावा इस शादी में पूरा अंबानी परिवार शरीक हुआ था, उनके अलावा कई सेलेब्स भी इस शादी में आए थे, जिनके वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहे हैं.

Photo: Instagram@ambani_update

शादी के दौरान धोनी और साक्षी, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के साथ बातचीत करते नजर आए, चारों के बीच हंसी-मजाक और हल्की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Photo: Instagram@ambani_update

शादी के फंक्शन में चारों के बीच की यह खास बॉन्डिंग देखकर फैंस काफी खुश नजर आए और सोशल मीडिया पर लगातार इस पल की तस्वीरें और वीडियो तेजी से शेयर किए जा रहे हैं.

Photo: Instagram@ambani_update

इस ग्रैंड वेडिंग में धोनी ने लाल रंग का खूबसूरत ट्रेडिशनल कुर्ता पहना था, जिस पर गोल्डन कढ़ाई और क्रीम रंग का स्टोल उनके देसी लुक को और खास बना रहा था.

Photo: Instagram@heenakochharofficial 

धोनी का यह सिंपल लेकिन एलिगेंट ट्रेडिशनल लुक फैंस को काफी पसंद आया, कई लोगों ने सोशल मीडिया पर उनके इस अंदाज की जमकर तारीफ भी की.

Photo: Instagram@ambani_update

वहीं, साक्षी धोनी ने डार्क ग्रीन रंग का खूबसूरत सूट पहना था, जिस पर सिल्वर कढ़ाई थी और साथ में झुमके उनके पूरे लुक को बेहद एलिगेंट बना रहे थे.

Photo: Instagram@ambani_update

शादी के इस खास मौके में धोनी और साक्षी का रॉयल कपल लुक, साथ ही अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट संग उनकी बातचीत ने पूरे फंक्शन की लाइमलाइट बटोर ली.

Photo: Instagram@ambani_update

Read Next