पति से अलग होते ही Cannes में छाईं मौनी रॉय, शीयर गाउन में बोल्ड लुक देख फैंस के उड़े होश! PHOTOS

22 May 2026

Photo: ITG

टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं मौनी रॉय इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने हाल ही में पति सूरज नांबियार संग तलाक पर मुहर लगाई है.

Photo: Instagram/@imouniroy

तलाक की बात कंफर्म करने के बाद ही मौनी कान्स फिल्म फेस्टिवल में धमाल मचा रही हैं. एक्ट्रेस अपने लुक्स से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं.

Photo: Instagram/@imouniroy

79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में मौनी रॉय का बेहद बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला, जिसे देखकर फैंस भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे.

Photo: Instagram/@imouniroy

मौनी ने इस खास मौके के लिए डिजाइनर कैरोलिन कुट्योर का शानदार शीयर गाउन पहना था. ये स्ट्रैपलेस बॉडीकॉन गाउन था, जिसमें शाइनिंग क्रिस्टल्स और जियोमेट्रिक डिजाइन का बेहद खूबसूरत काम किया गया था.

Photo: Instagram/@imouniroy

ड्रेस का ट्रांसपेरेंट इफेक्ट और उस पर लगे हजारों क्रिस्टल्स सूरज की रोशनी में चमक रहे थे. गाउन की फिटिंग इतनी परफेक्ट थी कि मौनी का पूरा लुक कमाल लग रहा था.

Photo: Instagram/@imouniroy

मौनी के इस लुक की सबसे बड़ी खासियत उनकी डायमंड जूलरी थी. उन्होंने मशहूर जूलरी ब्रांड Chopard का बेहद भारी और शानदार डायमंड नेकलेस पहना था.

Photo: Instagram/@imouniroy

मल्टी-लेयर चोकर स्टाइल नेकलेस में बड़े-बड़े डायमंड लगे थे, जो उनके स्ट्रैपलेस गाउन के साथ शानदार लग रहे थे.

Photo: Instagram/@imouniroy

इसके साथ ही उन्होंने डायमंड रिंग्स और मैचिंग घड़ी भी पहनी थी, जिसने पूरे लुक में रॉयल टच जोड़ दिया.

Photo: Instagram/@imouniroy

मौनी का हेयरस्टाइल भी उनके लुक को कॉमप्लीमेंट कर रहा था. उन्होंने अपने बालों को स्लीक बन में स्टाइल किया था, जिसमें मिडिल पार्टिंग उनके चेहरे को और शार्प लुक दे रही थी.

Photo: Instagram/@imouniroy

Read Next