तितली और क्रिस्टल्स जड़ा गाउन पहन बिजनेसवुमन ने दिखाया बोल्ड अंदाज, करोड़ों हुए थे खर्च

02 Dec 2025

Photo: Instagram/@hautemona

इस साल दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट 'मेट गाला' में अपने ग्लैमरस लुक्स से चर्चा बटोरने वाली गुजराती बिजनेसवुमन मोना पटेल एक बार भी सुर्खियों में हैं. 

Photo: Instagram/@hautemona

मोना पटेल हमेशा यूनिक आउटफिट्स चुनती हैं, जिसकी वजह से वह चर्चा का विषय बन जाती हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ. 

Photo: Instagram/@hautemona

इस बार मोना को Christian Lacroix Haute के कलेक्शन से एक शानदार सिल्वर कोर्सेट आउटफिट में अपनी खूबसूरती फ्लॉन्टकरते देखा गया.

Photo: Instagram/@hautemona

यह असली चांदी से बना एक विंटेज कॉर्सेट है, जिसे क्रिस्टल से ढंका गया था.

Photo: Instagram/@hautemona

कॉर्सेट में हजारों क्रिस्टल्स और स्वारोवस्की मोती लगे थे, जिन्हें हाथों से सिला गया था. ये सभी इसे रॉयल बना रहे थे.  

Photo: Instagram/@hautemona

एक नीलामी में मोना द्वारा पहने गए कॉर्सेट को 169,828.65 अमेरिकी डॉलर में बेचा गया, जो कि भारतीय रुपये के अनुसार लगभग 1.43 करोड़ रुपये होते हैं. 

Photo: Instagram/@hautemona

पूरे कॉर्सेट पर क्रिस्टल जड़े हुए थे और कंधे पर तितली वाला डिजाइन था. इसकी डीप प्लजिंग नेकलाइन उनके लुक को ग्लैमरस और बोल्ड बना रहा था. 

Photo: Instagram/@hautemona

मोना ने इस कॉर्सेट को सिल्वर स्कर्ट के साथ पेयर किया था और मेकअप को मिनिमल रखा था. 

Photo: Instagram/@hautemona

उन्होंने बालों को जूड़ा बनाकर बांधा हुआ था, जो उनके लुक की खूबसूरती को और ज्यादा सुंदर और आकर्षक बना रहा था.  

Photo: Instagram/@hautemona

मोना ने अपने इस लुक को डायमंड इयररिंग्स और रिंग्स पहनकर कंप्लीट किया. 

Photo: Instagram/@hautemona