04 May 2026
Photo: Yogen Shah
कटरीना कैफ और विक्की कौशल बॉलीवुड के उन कपल्स में से एक हैं, जिनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं. पिछले साल नवंबर में कपल के घर बेटे का जन्म हुआ था.
Photo: Instagram/@katrinakaif
बेटे के जन्म के बाद से कटरीना मीडिया की नजरों से दूर रही हैं, लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस अपने पति विक्की कौशल के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं.
Photo: Instagram/@katrinakaif
डिलीवरी के बाद कटरीना के चेहरे पर न्यू मॉम ग्लो साफ नजर आ रहा है, वहीं विक्की भी अपने स्टाइल से सबका ध्यान खींचने में सफल रहे.
Photo: Yogen Shah
एयरपोर्ट पर कटरीना और विक्की हाथ में हाथ डाले नजर आए और उनका स्टाइल हमेशा की तरह चर्चा में आ गया. न्यू मॉम कटरीना ने एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में दिखीं.
Photo: Yogen Shah
कटरीना ने बेटे के जन्म के बाद अपनी फर्स्ट पब्लिक एपीयरेंस के लिए 'ऑल ब्लैक' लुक चुना, जिसमें वो बहुत ही कंफर्टेबल और स्टाइलिश नजर आ रही थीं.
Photo: Yogen Shah
एक्ट्रेस ने The Frankie Shop ब्रांड का ओवरसाइज्ड ट्रेंच कोट पहना था, जिसे उन्होंने मैचिंग रिलैक्स्ड-फिट बॉटम्स के साथ पेयर किया. उनके इस कोट की कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई जा रही है.
Photo: Instagram/@bollywoodwomencloset
कोट के नीचे कटरीना को Victoria Beckham ब्रांड का रफल्ड सिल्क टॉप पहने देखा गया, जो 31 हजार रुपये का बताया जा रहा है. इसके साथ उन्होंने ऑन ब्रांड के क्लाउड 5 स्नीकर्स पहने थे.
Photo: Instagram/@bollywoodwomencloset
उन्होंने अपने बालों को खुला रखा और मिनिमल मेकअप के साथ अपने पोस्ट-मदरहुड ग्लो को फ्लॉन्ट किया. अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए कटरीना ने आंखों पर काला चश्मा लगाया हुआ था.
Photo: Yogen Shah
विक्की कौशल ने अपनी पत्नी के ऑल-ब्लैक लुक को कॉम्प्लीमेंट करते हुए अर्थी टोंस का आटफिट पहनना चुना. विक्की ने एक बेसिक ब्लैक टी-शर्ट के ऊपर ब्राउन शेड की बेहद स्टाइलिश स्वीड जैकेट पहनी थी.
Photo: Yogen Shah
उन्होंने इसे ढीली ब्लैक कार्गो पैंट्स और क्लासिक वाइट स्नीकर्स के साथ कंप्लीट किया. विक्की ने एक डार्क कैप भी लगाई थी, जिससे उनका लुक काफी स्पोर्टी और कूल लग रहा था.
Photo: Yogen Shah