करवा चौथ पर पहनें अंबानी लेडीज जैसी साड़ियां... लहंगे-जूलरी, हर कोई कहेगा 'वाह!'

06 Oct 2025

Photo: Instagram/@tanvichemburkar/stylebyami

इस बार करवा चौथ 10 अक्तूबर 2025 को मनाया जाएगा. इस दिन विवाहित हिंदू महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए निर्जला व्रत रखती हैं.

Photo: AI Generated

इस दिन महिलाएं 16 श्रंगार करके तैयार होती हैं. ऐसे में अगर आप अपने करवा चौथ को और भी खास बनाना चाहती हैं और स्टाइल आइडियाज ढूंढ रही हैं, तो आप अंबानी लेडीज से इंस्पिरेशन ले सकते हैं.  

Photo: AI Generated

नीता अंबानी, राधिका मर्चेंट, ईशा अंबानी और श्लोका मेहता का फैशन हमेशा से ही लोगों के लिए खास रहा है. लाल साड़ियों और लहंगों से लेकर स्टेटमेंट जूलरी तक, अंबानी लेडीज ट्रेडिशन और स्टाइल को खूबसूरती से फ्लॉन्ट करती हैं. 

Photo: Instagram/@mickeycontractor

ऐसे में आज हम आपके लिए उनके कुछ खूबसूरत लुक्स लेकर आए हैं, जिनमें उन्होंने एक से बढ़र क आउटफिट्स पर पहने हुए हैं. ये आपके करवा चौथ को फैशनेबल बना सकते हैं. 

Photo: Instagram/@AbujaniSandeepKhosla

नीता अंबानी अनुराधा वकील द्वारा डिजाइन की गई नीता अंबानी की लाल गुजराती घरचोला साड़ी आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकती है. इस साड़ी में बारीक सोने की कढ़ाई और खूबसूरत डिजाइन हैं, जो इसे रॉयल टच दे रहे थे.

Photo: Instagram/@tanvichemburkar

नीता अंबानी ने इसे नेकलेस, झुमके और चूड़ियों के साथ पहना. हल्का मेकअप, छोटी लाल बिंदी और लाल फूल से सजा जूड़ा उनके लुक को और भी आकर्षक बना रहा था.

Photo: Instagram/@tanvichemburkar

राधिका मर्चेंट करवा चौथ पर अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो अनामिका खन्ना द्वारा डिजाइन की गई राधिका मर्चेंट की लाल रंग की प्री-स्टिच्ड साड़ी एक बेहतरीन इंस्पिरेशन रेगी. उन्होंने इसे शरारा पैंट और लंबी जैकेट के साथ पहना था, जिससे उनका आउटफिट मॉडर्न और ट्रेडिशनल दोनों लगा.

Photo: Instagram/@anamikakhanna

गोल्ड एप्लिक बॉर्डर और फूलों की कढ़ाई इस साड़ी में सुंदरता जोड़ रही है. राधिका ने अपने लुक को   मोतियों के हार, मैचिंग इयररिंग्स पहनकर और पोनीटेल बनाकर कंप्लीट किया.

Photo: Instagram/@anamikakhanna

श्लोका अंबानी श्लोका मेहता ने अपने शादी के लहंगे को नए तरीके से पहनकर बहुत सी महिलाओं को इंस्पिरेशन दी है. उन्होंने अपने लाल लहंगे को लाइट पिंक कलर में बदलकर नया और फ्रेश लुक बनाया था.

Photo: Instagram/@dmjatia

श्लोका ने इसे स्टेटमेंट नेकलेस, डिजाइनर मेहंदी और बोल्ड मेकअप के साथ कंप्लीट करके शानदार बनाया. 

Photo: Instagram/@dmjatia

ईशा अंबानी अगर आप इस करवा चौथ पर लाल रंग से हटकर कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो ईशा अंबानी की ग्रे सीक्वेंस साड़ी से इंस्पिरेशन ले सकती हैं. सब्यसाची की ये साड़ी त्योहारों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है.

Photo: Instagram/@stylebyami

इसे स्टाइलिश ब्लाउज, क्रिस्टल जूलरी, खुले बाल, हल्का सिंदूर और हल्का मेकअप के साथ पहनकर आप खूबसूरत और मॉडर्न लुक पा सकती हैं.

Photo: Instagram/@stylebyami

Read Next