माथे पर बिंदी लगा 'देसी क्वीन' बनीं करीना, लाखों के अजरख प्रिंट सूट में ढाया कहर

14 April 2026

Photo: Instagram/@lakshmilehr

करीना कपूर खान को बॉलीवुड की बेबो ही नहीं, बल्कि 'स्टाइल क्वीन' भी कहा जाता है. जब भी स्टाइल और फैशन की बात आती है उनका नाम जरूर आता है.

Photo: Instagram/@kareenakapoorkhan

एक्ट्रेस जो कुछ भी पहनती हैं, वो ट्रेंड बन जाता है. लेकिन उनके देसी लुक्स लोगों के दिलों-दिमाग पर छाप छोड़ जाते हैं. जब भी वो बिंदी लगाकर दिखाई देती हैं, सबका दिल जीत लेती है.

Photo: Instagram/@kareenakapoorkhan

हाल ही में करीना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो अपने देसी लुक्स से कैसे जादू बिखेर सकती हैं. लेटेस्ट इवेंट में वो एक बेहद खूबसूरत अवतार में नजर आईं, जिसकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है.

Photo: Instagram/@kareenakapoorkhan

करीना ने इस खास मौके के लिए इंडिगो कलर का एक बेहद क्लासी कुर्ता सेट चुना था. उनके इस कुर्ता सेट में एक शॉर्ट कुर्ता है, जिसपर उन्होंने ट्रेडिशनल पोंचा सलवार पहनी थी. ये एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन था.

Photo: Instagram/@kareenakapoorkhan

कॉटन फैब्रिक से बने इस आउटफिट को आरामदायक होने के साथ-साथ बेहद रॉयल लुक देने के लिए इसमें हाथ और मशीन की बारीक कढ़ाई की गई थी.

Photo: Instagram/@kareenakapoorkhan

सबसे ज्यादा ध्यान इसपर हुए अजरख प्रिंट ने खींचा, जो गुजरात और सिंध की पुरानी ब्लॉक प्रिंटिंग कला है. इसमें ज्योमेट्रिक डिजाइंस और नेचुरल कलर्स का इस्तेमाल किया गया है. ये करीना के लुक में चार चांद लगा रहे थे.

Photo: Instagram/@kareenakapoorkhan

इस फिलौरी कुर्ता सेट की कीमत करीब 98,000 रुपये है. यानी करीब 1 लाख रुपये का ये सूट जितना दिखने में सुंदर है, उतना ही ये प्रीमियम और महंगा भी है.

Photo: Instagram/@kareenakapoorkhan

करीना ने अपने लुक को बैलेंस करने के लिए आइवरी कलर का दुपट्टा कैरी किया था. इस दुपट्टे पर भी कुर्ते से मैच करता हुआ बॉर्डर दिया गया था, जो पूरे लुक को रॉयल फिनिश दे रहा था.

Photo: Instagram/@kareenakapoorkhan

करीना ने रॉयल जूलरी पहनी. उन्होंने कानों में लंबे झुमके, एक हाथ में चूड़ियां और माथे पर एक छोटी सी लाल बिंदी लगाई थी.

Photo: Instagram/@kareenakapoorkhan

करीना ने आंखों में काजल लगाकर अपने लुक को स्मोकी टच दिया, जिससे उनका लुक बेहद अट्रैक्टिव लग रहा था.

Photo: Instagram/@kareenakapoorkhan

Read Next