'पेंट का डिब्बा' लिए दिखीं कनिका कपूर, बैग की कीमत सुन नहीं होगा यकीन, PHOTOS

28 Feb 2026

Photo: ITG

बॉलीवुड की फेमस सिंगर कनिका कपूर, जिन्हें सभी 'बेबी डॉल' जैसे हिट्स के लिए जानते हैं वो चर्चा में हैं. हालांकि, इस बार चर्चा उनके सुरों की नहीं बल्कि उनके फैशन की हो रही है.

Photo: Instagram/@kanik4kapoor

सोशल मीडिया पर कई फोटोज और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें कनिका ने हाथ में एक बेहद ही अलग तरह का मिनी बैग कैरी किया है. ये बैग हूबहू किसी असली पेंट के डब्बे जैसा लगता है.

Photo: Instagram/@kanik4kapoor

कनिका जो बैग हाथ में लिए दिख रही हैं, वो इंटरनेशनल ब्रांड Louis Vuitton का है. इसका डिजाइन बहुत कास है, जिसे Paint Can Bag कहा जाता है.

Photo: Instagram/@YogenShah

बैग सच में पेंट के डब्बे जैसा दिखता है, ऊपर फ्लिप-टॉप ढक्कन और मेटल हैंडल है. बैग पर लिखा भी बिल्कुल पेंट के डब्बे जैसा ही है.

Photo: Instagram/@YogenShah

अगर आप सोच रहे हैं कि इस पेंट कैन बैग की कीमत क्या है, तो बता दें ये करीब £1,980 यानी लगभग 1.91 लाख रुपये के आसपास का है.

Photo: Instagram/@YogenShah

कनिका के इस बैग को देखकर ऑनलाइन फैशन एक्सपर्ट्स और फैंस के मिक्स्ड रिएक्शंस सामने आए.

Photo: Instagram/@YogenShah

कुछ लोग इसे 'पेंट बॉक्स' या 'डब्बा' कहकर मजाक में ले रहे हैं, वहीं कई लोग इसे अजीब लेकिन बिल्कुल अनोखा बता रहे हैं.

Photo: Instagram/@YogenShah

ये बैग Virgil Abloh के उस दौर के डिजाइंस में से है, जो थोड़े प्लेफुल और ऑब्जेक्ट-इंस्पायर्ड होते थे. ये रंग-बिरंगे वर्जन में आता है और पहनने पर हर बार फैशन में सबका ध्यान खींचता है.

Photo: Instagram/@YogenShah

कनिका के कपड़ों की बात करें तो उन्होंने आउटिंग के लिए डेनिम स्कर्ट, वाइट हाफ स्लीव्स टी-शर्ट और रेड जैकेट पहनी हुई थी.

Photo: Instagram/@YogenShah

Read Next