सब्यासाची जूलरी पहन अमेरिकी हसीना ने  बिखेरा जलवा, PHOTOS में दिखा फैशनेबल अंदाज   

3 DEC 2025

By: Aajtak.in

पॉप स्टार और एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज अपने फैशन सेंस को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं.

Credit: Instagram/jlo

भारतीयों के बीच तो सब्यासाची पॉपुलर है हीं, जेनिफर को भी उनकी जूलरी पहने स्पॉट किया जा चुका है.

Credit: Instagram/@sabyasachiofficial

गोल्डन ग्लोब्स पार्टी के लिए जेनिफर ने न्यूड कलर की शीर फैब्रिक मिडी ड्रेस पहनी थी और इसे जाने-माने डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के लेबल के जूते और जूलरी के साथ स्टाइल किया था.

Credit: Instagram/@sabyasachiofficial

जेनिफर Chloe ब्रांड की ड्रेस में दिखीं, जिसकी नेकलाइन राउंड थी और उसकी स्कर्ट पर रफल डिजाइन था.   

Credit: Instagram/@sabyasachiofficial

उन्होंने इसके साथ मैचिंग न्यूड कलर के हील बूट्स पहने थे और एक छोटा सा सफेद क्लच लिया हुआ था. 

Credit: Instagram/@sabyasachiofficial

जूलरी की बात करें तो जेनिफर ने सब्यसाची के कलेक्शन से  ड्रॉप ईयरिंग्स, हैंड कफ और अंगूठी पहनकर अपनी लुक को स्टाइल किया.

Credit: Instagram/@sabyasachiofficial

बता दें, यह दूसरी बार है जब जेनिफर किसी भारतीय डिजाइनर द्वारा डिजाइन की गई चीजों से खुद को स्टाइल किया हो.

Credit: Instagram/jlo

इससे पहले जेनिफर अपने जन्मदिन के मौके पर मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया गाउन पहने दिख चुकी हैं. 

Credit: Instagram/jlo

Read Next