'इंडिया जीत जाए...' वर्ल्ड कप फाइनल देखने पहुंचीं जया किशोरी, अनारकली में लगीं कमाल! PHOTOS

8 Mar 2026

PHOTO:ITG

कथावाचक जया किशोरी अक्सर ही सुर्खियों में छाई रहती हैं. उनका सादगी भरा अंदाज हर किसी के दिल को छू जाता है. 

Photo: Instagram@iamjayakishori 

भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड से आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ेगी. मैच को देखने के लिए कथावाचक जया किशोरी भी पहुंच गई हैं. 

Photo: PTI

सोशल मीडिया पर कथावाचक का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो लोगों के साथ फोटो क्लिक करवाती दिखाई दे रही हैं. वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि जया किशोरी फिनाले मैच देखने पहुंची हैं.

Photo: Instagram@pallav_paliwal/screengrab

वायरल वीडियो में जया किशोरी ने काले रंग का अनारकली सूट पहना हुआ है. सिंपल लुक में भी वो बहुत प्यारी लग रही हैं.

Photo: Instagram@pallav_paliwal/screengrab

अनारकली सूट के साथ उन्होंने डार्क ग्रे या चारकोल बेस वाला एक प्रिंटेड दुपट्टा ओढ़ा हुआ है, जिस पर बारीक पैस्ले और फ्लोरल मोटिफ्स का काम हुआ है.

Photo: Instagram@pallav_paliwal/screengrab

ब्लैक और व्हाइट कॉम्बिनेशन का अनारकली सूट पहना है, जिस पर ज्योमेट्रिक डायमंड पैटर्न है. इसमें नीचे चौड़ा सॉलिड ब्लैक बॉर्डर है, जो आउटफिट को एक स्ट्रक्चर्ड फिनिश दे रहा है.

Photo: Instagram@pallav_paliwal/screengrab

जया किशोरी ने हमेशा की तरह बहुत ही मिनिमल मेकअप रखा है. हल्की लिपस्टिक और बिंदी उनके लुक को पूरा कर रही है.

Photo: Instagram@pallav_paliwal/screengrab

उन्होंने अपने लंबे-घने बालों को खुला रखा है, जो उनके सादगी भरे अंदाज के साथ जंच रहा है. हाथों में एक साधारण अंगूठी और कानों में छोटे गोल इयररिंग्स पहने हैं.

Photo: Instagram@pallav_paliwal/screengrab

पैप्स से बात करते हुए जया किशोरी ने कहा कि बहुत खुशी है और भगवान से प्रार्थना है कि इंडिया जीत जाए, इसी शुभकामना के साथ हम यहां मैच देखने आए हैं.

Photo: Instagram@viralbhayani/screengrab

Read Next