ईशा अंबानी का 1 करोड़ का 'आम' थामे दिखी नन्हीं आदिया, कृष्णा ने मां को लगाया गले; VIDEO वायरल

07 May 2026

Photo: Instagram/@ambani_update(Screenshot)/ITG

मेट गाला 2026 के रेड कार्पेट पर अपनी खूबसूरती का जादू बिखेरने वाली ईशा अंबानी के आउटफिट्स और एक्सेसरीज की चर्चा अभी खत्म भी नहीं हुई थी कि उनका एक प्यारा इनसाइज वीडियो वायरल हो गया है.

Photo: AFP

इस वीडियो में ईशा अपनी भाभी श्लोका अंबानी की छोटी बहन दीया मेहता जटिया के साथ पोज दे रही हैं, लेकिन सारी लाइमलाइट उनके जुड़वां बच्चों कृष्णा और आदिया ने लूट ली.

Photo: Instagram/@voguearabia

ईशा और दीया दोनों के बच्चे उनके साथ फोटो क्लिक कराते और मस्ती करते नजर आ रहे हैं. सबसे ज्यादा ध्यान ईशा की लाडली बेटी आदिया ने खींचा, जो उनका लगभग 95 लाख का आम हाथ में लिए नजर आई.

Photo: Instagram/@ambani_update(Screenshot)

दरअसल, ईशा इस साल मेट गाला में स्टील से बना एक खास आम स्क्लपचर लिए दिखीं थीं. इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे नन्ही आदिया ने बड़ी ही मासूमियत से ईशा का आम अपने छोटे-छोटे हाथों में पकड़ा हुआ है.

Photo: Instagram/@ambani_update(Screenshot)

जहां आदिया आम संभालने में बिजी थी, वहीं ईशा के लाडले बेटे कृष्णा अपनी ही मस्ती में नजर आए. वीडियो में कृष्णा कभी दौड़ते तो कभी अपनी मां को गले लगाते दिख रहे हैं.

Photo: Instagram/@ambani_update(Screenshot)

ईशा बच्चों के साथ पूरी तरह मस्ती करती हुई नजर आईं. रेड कार्पेट पर जाने से पहले ईशा का यूं अपने बच्चों के साथ मस्ती करना और तस्वीरें क्लिक कराना सबको बहुत पसंद आ रहा है.

Photo: Instagram/@ambani_update(Screenshot)

ईशा के लुक की बात करें तो उन्होंने इस साल मेट गाला में भारतीय संस्कृति और मॉडर्न फैशन को बड़ी ही खूबसूरती से पेश किया. उन्होंने असली सोने के तारों से बनी साड़ी पहनी थी, जिस पर बारीक हाथ का काम किया गया था.

Photo: Instagram/@ambani_update(Screenshot)

उन्होंने साड़ी को हीरे-पन्ने से जड़े ब्लाउज के साथ पेयर किया था. इस ब्लाउज में जड़ी सारी जूलरी उनकी मां नीता अंबानी के पर्सनल कलेक्शन से ली गई थी.

Photo: Instagram/@anaitashroffadjania

इसके साथ ही उन्होंने अपने हेयरस्टाइल को भी खास एक्सेसरी से पूरी किया. उन्होंने बालों में मोगरे के फूलों का गजरा लगाया था, जो तांबे और पेपर की मदद से बनाया गया था.

Photo: Instagram/@ambani_update 

Read Next