06 July 2026
Photo: ITG
अंबानी परिवार की लाडली बेटी ईशा अंबानी अपनी बिजनेस स्किल्स के साथ-साथ शानदार फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं. उनके आउटफिट्स अक्सर चर्चा में रहते हैं.
Photo: PTI
पार्टीज से लेकर इंटरनेशनल इवेंट्स में अपनी फैशन चॉइस से सबको हैरान करने वाली ईशा एक बार फिर अपने स्टाइलिश आउटफिट के चलते लाइमलाइट में हैं.
Photo: PTI
इस बार उन्होंने मशहूर फैशन ब्रांड Schiaparelli Haute Couture की कस्टम ड्रेस पहनकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. ब्लैक लेस आउटफिट के साथ उनकी खूबसूरत ब्लू ओम्ब्रे नेकलाइन पूरे लुक का सबसे खास हिस्सा बनी.
Photo: PTI
ईशा अंबानी Schiaparelli Haute Couture के स्प्रिंग/समर 2026 कलेक्शन से इंस्पायर्ड कस्टम आउटफिट पहने दिखीं. उन्होंने ब्लैक कलर की शीयर लेस ड्रेस पहनी थी, जिस पर बेहद बारीक फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी की गई थी.
Photo: Instagram/@danixmichelle
ड्रेस का फिटेड बॉडीस और स्ट्रक्चर्ड पेप्लम डिजाइन उनके लुक को बेहद क्लासी बना रहा था. इसके साथ ईशा ने मिडी स्कर्ट पेयर की थी, जिसका स्कैलप्ड हेम उनके लुक को और खास बना रहा था.
Photo: Instagram/@danixmichelle
इस ड्रेस की सबसे बड़ी खासियत इसकी ब्लू ओम्ब्रे नेकलाइन थी. गहरे टरक्वॉइज ब्लू से हल्के स्काई ब्लू तक जाता इसका ग्रेडिएंट डिजाइन ब्लैक ड्रेस के साथ शानदार कॉन्ट्रास्ट बना रहा था.
Photo: Instagram/@danixmichelle
ईशा ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए Schiaparelli के ब्लैक वेलवेट पंप्स पहने, जिन पर गोल्ड डिटेलिंग की गई थी. इसके साथ उन्होंने Chanel का जियोमेट्रिक प्लेक्सीग्लास क्लच कैरी किया.
Photo: Instagram/@danixmichelle
जूलरी की बात करें तो उन्होंने डायमंड ड्रॉप इयररिंग्स और स्टाइलिश ईयर कफ्स पहने, जिन्होंने उनके लुक में हल्की-सी चमक जोड़ दी.
Photo: Instagram/@danixmichelle
ईशा ने बालों को सेंटर पार्टिंग के साथ साफ-सुथरे बन में स्टाइल किया, जिससे उनकी स्टेटमेंट नेकलाइन और भी उभरकर नजर आई. ये सिंपल लेकिन एलिगेंट ब्यूटी लुक उनके पूरे आउटफिट के साथ पूरी तरह मेल खा रहा था.
Photo: Instagram/@danixmichelle