04 DEC 2025
Photo: Instagram/@haniaheheofficial
पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर की खूबसूरती के मुरीद भारतीय दर्शक भी हैं. भारत में भी उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है.
Credit: Instagram/@haniaheheofficial
उनका स्टाइल और फैशन सबको पसंद आता है. वह ना केवल पाकिस्तानी डिजाइनर्स बल्कि भारतीय डिजाइनर्स के आउटफिट्स पहनकर भी खूबसूरत लगती हैं.
Credit: Instagram/@haniaheheofficial
जी हां, हानिया ने एक-दो नहीं बल्कि कई बार भारतीय डिजाइनर्स के आउटफिट्स पहन लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है.
Credit: Instagram/@haniaheheofficial
हानिया आमिर के ये लुक्स कमाल हैं. चलिए डालते हैं इन पर नजर.
Credit: Instagram/@haniaheheofficial
मनीष मल्होत्रा के EVARA कलेक्शन की लैवेंडर टिशू साड़ी में हनिया आमिर किसी अप्सरा की तरह खूबसूरत लग रही थीं. साड़ी को गोल्ड कढ़ाई और पिंक-सिल्वर थ्रेडवर्क से सजाया गया था.
Credit: Instagram/@haniaheheofficial
उन्होंने इसे हैंडमेड टैसल्स से सजे मैचिंग ब्लाउज के साथ पेयर किया था. इन 3,95,000 रुपये की साड़ी को हानिया ने डायमंड जूलरी के साथ कंप्लीट किया.
Credit: Instagram/@haniaheheofficial
एक फोटोशूट के लिए हानिया ने अर्पिता मेहता द्वारा डिजाइन किया गया एक बेहद खूबसूरत लाल आउटफिट पहना था. इसे सुंदर एम्बेलिशमेंट्स से सजाया गया था, जो उनकी सुंदरता में चार चांद लगा रहे थे.
Credit: Instagram/@haniaheheofficial
हनिया ने हाल ही में आईटीआरएच ब्रांड का सफेद शरारा सेट पहना था, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थीं. इस शरारा सेट को उन्होंने मिरर वर्क वाले दुपट्टे के साथ पेयर करके ग्लैमर का तड़का लगाया.
Credit: Instagram/@haniaheheofficial
महिमा महाजन द्वारा डिजाइन किए गए पिंक लहंगे में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं. इस आउटफिट पर की गई खूबसूरत कढ़ाई और फ्लोइंग सिल्हूट इसे फेस्टिव परफेक्ट बना रहा था.
Credit: Instagram/@haniaheheofficial
हनिया ने आईटीआरएच ब्रांड का टील ब्लू लहंगा पहना था, जो ब्रांड की खास शैली को दर्शाता है. लहंगे के खूबसूरत कलर्स और इस पर की गई महीना कढ़ाई हानिया आमिर के लुक को और ज्यादा खूबसूरत बना रही थी.
Credit: Instagram/@haniaheheofficial
एक और आकर्षक लुक अपनाने के लिए हानिया ने राहुल मिश्रा के कलेक्शन से एक शानदार आउटफिट चुना था. हानिया द्वारा पहने गए इस गाउन को सितारों से जगमगा रहा था. इसके साथ हानिया ने नेट का दुपट्टा भी कैरी किया था.
Credit: Instagram/@haniaheheofficial