दिवाली पूजा में भूलकर भी ना पहनें ये कपड़े! जानें कौन से रंग और स्टाइल से बचे

19 Oct 2025

Photo: Instagram/@kareenakapoorkhan

दिवाली की पूजा देवी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए की जाती है. माना जाता है कि यह उन्हें प्रसन्न करने का एक बहुत ही शुभ दिन है. इसलिए दिवाली की रात पूजा करने के लिए बहुत से नियमों का पालन किया जाता है.

Photo: AI generated

इनमें कुछ नियम आपके कपड़ों पर भी लागू होते हैं. दरअसल, माना जाता है कि कुछ खास रंग के कपड़े दिवाली पूजन पर पहनना अशुभ होता और माता लक्ष्मी में अप्रसन्न करता है.

Photo: Insatgram/@kareenakapoorkhan

हालांकि, आज कल फैशन के चक्कर के लोग पूजा पाठ के दौरान भी अपने पसंद के कपड़े पहनते हैं. अगर आप भी उनमें से एक हैं तो ये खबर आपके लिए है.

Photo: Instagram/@rheakapoor

अगर आपने अभी तक तय नहीं किया कि आप दिवाली पर कौन से रंग के और कैसे कपड़े पहनेंगे तो हम आपको कुछ ऐसे रंग और कपड़े बताने वाले हैं, जिन्हें दिवाली पूजन पर नहीं पहनना चाहिए.

Photo: Instagram/@nmacc_india

माना जाता है कि दिवाली पूजन के दिन आप जो कपड़े पहनते हैं, उनका  बहुत महत्व होता है. ऐसे में उनकी शैली और रंग का चुनाव सोच-समझकर करना चाहिए. चलिए जानते हैं आपको दिवाली के दिन किस तरह के कपड़े नहीं पहनने चाहिए.

Photo: Instagram/@kareenakapoorkhan

फटे कपड़े न पहनें:  आपने बचपन से बड़ों को कहते सुना होगा कि दिवाली पर हमेशा कुछ नया पहनना चाहिए. हालांकि, सभी हर साल नए कपड़े नहीं खरीद पाता, इसलिए पुराने कपड़े भी पहने जा सकते हैं.

Photo: AI generated

पुराने कपड़े पहनते वक्त बस इस बात का ध्यान रखें कि वे साफ-सुथरे और कहीं से फटे न हों. माना जाता है कि फटे कपड़े दरिद्रता (गरीबी) का संकेत होते हैं और इन्हें पहनना अशुभ माना जाता है.

Photo: AI generated

काले कपड़े न पहनें:  माना जाता है काला रंग शुभ नहीं होता. इसलिए दिवाली की पूजा के समय काले कपड़े पहनने से बचें. साथ ही कोशिश करें कि आपके कपड़ों के डिजाइन में भी काला रंग न हो.

Photo: Instagram/@kareenakapoorkhan

गंदे कपड़े न पहनें:  दिवाली पूजा के समय कभी भी गंदे या इस्तेमाल किए हुए कपड़े न पहनें. भगवान गणेश और मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए हमेशा साफ और अच्छे कपड़े पहनें.

Photo: AI generated

Read Next