सास-ननद संग दीपिका का दिखा देसी लुक, जूती की कीमत सुन रह जाएंगे दंग!

21 Mar 2026

PHOTO:ITG

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर धमाकेदार कमाई कर रही है और इस बीच उनकी वाइफ दीपिका पादुकोण बीती रात म्यूज़िक उस्ताद ऋषभ रिखीराम शर्मा के शो में शामिल हुईं. जहां एक्ट्रेस अपने सादगी भरे एथनिक अवतार से महफ़िल की जान बन गईं.

Photo: Instagram@yogenshah_s

दीपिका ने इस खास कॉन्सर्ट के लिए हीना कोचर के  गुलजार कुट्योर कलेक्शन से एक पेस्टल कुर्ता सेट पहना था, जिसका बारीक काम और फ्लोई फैब्रिक उन्हें किसी मॉडर्न राजकुमारी जैसा लुक दे रहा था.

Photo: Instagram@yogenshah_s

दीपिका पादुकोण के साथ इस कॉन्सर्ट में उनकी ननद रितिका और सास अंजू भी नजर आईं. तीनों इस म्यूजिक नाइट में खूब एन्जॉय करती नजर आईं.

Photo: Instagram@yogenshah_s

दीपिका ने अपने इस लुक को हनुत 101 की चुनिंदा जूलरी के साथ एक्सेसराइज़ किया. उन्होंने डायमंड ड्रॉप इयररिंग्स पहने थे, जो बेहद यूनिक लग रहे थे. माथे पर छोटी-सी बिंदी, काजल और न्यूड लिपस्टिक के साथ उन्होंने अपना लुक कंप्लीट किया.

Photo: Instagram@yogenshah_s

दीपिका ने अपने बालों का जूड़ा बना रखा था और सूट के दुप्पटे को अपने पीछे से अपने कंधों पर डाल रखा था.

Photo: Instagram@yogenshah_s

हमेशा की तरह दीपिका ने अपने सोफिस्टिकेटेड अंदाज से पूरे इवेंट में सारी लाइमलाइट चुरा ली. इस दौरान सास और ननद के साथ उनकी खास बॉन्डिंग भी देखने को मिली.

Photo: Instagram@yogenshah_s

दीपिका की साइड में रणवीर की बहन रितिका भी ब्लैक कलर के सूट में काफी सुंदर लग रही थीं. उनकी मम्मी अंजू ने भी ब्लैक कलर का ही आउटफिट पहना था.

Photo: Instagram@yogenshah_s

दीपिका ने गुलजार के कुर्ता सेट के साथ में नीडलडस्ट ब्रांड की इनायत जूतियां पहनी थीं, जिनकी कीमत करीबन 4,690 रुपये है और जो अपने हैंडक्राफ्टेड डिजाइन के लिए फैशन की दुनिया में काफी मशहूर हैं.

Photo: Instagram@yogenshah_s

इसके अलावा दीपिका ने मीरा महादेविआ का सिग्नेचर श्यामा एंटीक जरी बैग कैरी किया था, जो उनके पूरे आउटफिट में एक विंटेज और रॉयल टच दे रहा था.

Photo: Instagram@yogenshah_s

Read Next