28 की बेटी..58 साल की मां, शरारा सूट पहन अंजलि लगीं कमाल, सारा भी पड़ी फीकी,PHOTOS

5 Mar 2026

Photo: Instagram@yogenshah_s

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की मेहंदी सेरेमनी ने बीते दिनों खूब सुर्खियां बटोरियां, जहां तमाम हस्तियां शामिल हुई थीं. बेटे की मेहंदी में मां अंजलि का शाही अंदाज भी देखने को मिला, उनके खूबसूरती देखकर कोई उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है.

Photo: Instagram@yogenshah_s

क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि ने बेटे की मेहंदी के लिए खास नीले रंग का शरारा सूट पहना था, जिसमें वो बेहद स्टाइलिश और ग्रेसफुल लग रही थीं. 

Photo: Instagram@yogenshah_s

अर्जुन की मेहंदी सेरेमनी में सारा और अंजलि ने साथ में एंट्री मारी थी और दोनों को साथ में देखकर कोई नहीं कह सकता है कि वो मां-बेटी है.

Photo: Instagram@yogenshah_s

अंजलि के चेहरे के ग्लो के सामने सारा की चमक भी फीकी पड़ गई. सारा और अंजलि ने एक कार से एंट्री मारी थी.

Photo: Instagram@yogenshah_s

58 साल की अंजलि ने लंबी कुर्ती के साथ मैचिंग हैवी वर्क वाला शरारा पहना है, जो ट्रेडिशनल लुक को परफेक्ट बना रहा है.

Photo: Instagram@yogenshah_s

कुर्ती की नेकलाइन पर भारी एम्ब्रॉयडरी हो रखी थी, जो दूर से देखने में नेकलेस जैसी लग रही थी. हैवी आउटफिट को हल्के पेस्टल पिंक और गोल्डन शेड का दुपट्टा कैरी किया था.

Photo: Instagram@yogenshah_s

अंजलि ने गले में भारी कुंदन नेकलेस और मैचिंग झुमके पहने हैं, जो उनके एथनिक लुक को और भी ज्यादा अट्रैक्टिव बना रहे थे.

Photo: Instagram@yogenshah_s

माथे पर छोटी बिंदी,  सटल लिपस्टिक और बालों को उन्होंने खुला रखा है, जिससे उनका ओवरऑल अपीयरेंस काफी एलिगेंट लग रहा था.

Photo: Instagram@yogenshah_s

दूसरी तरफ भाई की मेहंदी में सारा ने हैवी लहंगा चोली, जूलरी और परांदे के साथ अपना लुक कंप्लीट किया था. मगर इतने मेकअप के बावजूद सारा के आगे सटल मेकअप में अंजलि के लुक ने लोगों का दिल जीत लिया.

Photo: Instagram@yogenshah_s

Read Next