सऊदी में हाथ थामे दिखे राधिका-अनंत, सिंपल लुक में लगे कमाल, PHOTOS

 12 Feb 2026

Photo: Instagram@ambani_update

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सऊदी अरब के अल-उला से कुछ फोटोज सामने आई हैं, जहां दोनों इन दिनों वेकेशन मना रहे हैं.

Photo: Instagram@ambani_update

वेकेशन पर एक बार राधिका-अनंत का सादगी भरा अंदाज देखने को मिला, दोनों कैजुअल आउटफिट्स पहने दिखाई दे रहे हैं. सादे लुक में भी दोनों काफी अच्छे लग रहे हैं और उनके पीछे का बैकग्राउंड काफी शानदार दिखाई दे रहा है.

Photo: Instagram@ambani_update

अंबानी अपडेट नाम के इंस्टाग्राम पेज पर अनंत अपनी वाइफ राधिका के साथ अलुला के शानदार रेगिस्तानी के सामने पोज देते दिखाई दे रहे हैं. अंबानी परिवार की छोटी बहू बिना मेकअप और स्टाइलिश कपड़ों को छोड़ सिंपल लुक में दिख रही हैं.

Photo: Instagram@ambani_update

उन्होंने एक बेज रंग का क्रॉप टॉप पहना था, जिसमें स्टार बना हुआ है और साथ में छोटा सा काला ब्रांड का लोगो भी लगा था. इस टॉप के साथ फिटिंग वाली ड्यूल-टोन्ड डेनिम जींस काफी जंच रही है.

Photo: Instagram@ambani_update

 उन्होंने अपने खूबसूरत बालों को खुला छोड़ दिया था, जिन्हें साइड पार्टिंग के साथ सॉफ्ट कर्ल्स में स्टाइल किया गया था.

Photo: Instagram@ambani_update

राधिका ने कोई महंगी एक्सेसरीज नहीं पहनी थी, बस हाथ में ब्लैक कलर की स्मार्टवॉच दिखाई दे रही है. इसके साथ ही वो बिना मेकअप भी बहुत स्टाइलिश लग रही हैं.

Photo: Instagram@ambani_update

राधिका की तरह ही उनके पति अनंत भी सिंपल लुक में दिखें, उन्होंने काले रंग की फुल-स्लीव शर्ट पहनी थी, जिस पर किनारे पर बाघ का एक छोटा सा लोगो बना हुआ था. 

Photo: Instagram@ambani_update

अनंत अंबानी एक एनिमल लवर हैं और उनकी सेफ्टी को लेकर काफी काम भी कर रहे हैं.अनंत को इससे पहले भी इसी तरह एनिमल लोगो वाले आउटफिट्स पहने देखा जा चुका है.

Photo: Instagram@ambani_update

ब्लैक शर्ट केसाथ अनंत अंबानी ने ब्लैक कलर की ही ढीली-ढाली पैंट पहन रखी है. फोटो में राधिका ने उनके पेट पर हाथ रखा हुआ है और दोनों साथ में एकदम परफेक्ट कपल लग रहे हैं.

Photo: Instagram@ambani_update

Read Next