आलिया भट्ट ने साड़ी के पल्लू में लटकाए 'सफेद फूल', रेड कार्पेट पर ढाया कहर!

06 April 2026

Photo: ITG

बॉलीवुड की 'गंगूबाई' यानी आलिया भट्ट जब भी रेड कार्पेट पर उतरती हैं, तो उनका स्टाइल और फैशन चर्चा में आ ही जाता है. चाहे विदेश हो या फिर भारत उनका फैशन सबका दिल जीत लेता है.

Photo: Instagram/@aliabhatt

हाल ही में मुंबई में आयोजित चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 में आलिया ने एक बार फिर अपनी खूबसूरती और अनोखे स्टाइल से महफिल लूट ली.

Photo: Instagram/@aliabhatt

वाइट साड़ी और मोगरे जैसे फूलों की लटकन वाले अनोखे टच के साथ आलिया ने खूबसूरत लुक फ्लॉन्ट किया. उनका ये लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

Photo: Instagram/@YogenShah

इस खास शाम के लिए आलिया ने मशहूर डिजाइनर गौरव गुप्ता की कस्टमाइज्ड वाइट आइवरी साड़ी और ब्लाउज पहना था. एक्ट्रेस की साड़ी का फैब्रिक बेहद स्मूद और सैटिन फिनिश वाला था, जो उन्हें रॉयल टच दे रहा था.

Photo: Instagram/@YogenShah

इसके साथ उन्होंने मैचिंग हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला ब्लाउज पहना था. इस पतली-पतली स्ट्रिप वाले वी-नेक ब्लाउज ने उनके लुक में ग्लैमर का तड़का लगाने का काम किया.

Photo: Instagram/@YogenShah

आलिया के इस पूरे लुक की सबसे बड़ी हाईलाइट उनकी साड़ी का पल्लू रहा. साड़ी के बॉर्डर और पल्लू पर मोगरे जैसे सफेद फूलों की लड़ियां लटकी हुई थीं, जो लुक को बेहद यूनिक और फ्रेश बना रही थीं.

Photo: Instagram/@YogenShah

अक्सर मोगरे के फूलों का इस्तेमाल बालों में गजरे के तौर पर किया जाता है, लेकिन आलिया ने इसे अपने पल्लू में पिरोकर एक नया ट्रेंड सेट कर दिया है.

Photo: Instagram/@YogenShah

लुक को कंप्लीट करने के लिए आलिया ने गले में एक खूबसूरत स्टेटमेंट चोकर और हाथों में बड़ी सी अंगूठी पहनी, जो उनके लुक में चार चांद लगा रही थी.

Photo: Instagram/@YogenShah

आलिया का मेकअप काफी ग्लोइंग और न्यूड था, जबकि बालों को सॉफ्ट वेव्स में खुला छोड़कर उन्होंने अपने लुक को एलिगेंट बनाए रखा.

Photo: Instagram/@YogenShah

Read Next