22 Oct 2025
Photo: Instagram/@aliaabhatt
इस समय सोशल मीडिया सेलेब्स के दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरों से भरा हुआ है. जहां एक तरफ रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ का चेहरा पहली बार दिखाकर लोगों को दिवाली गिफ्ट दिया, वहीं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने भी कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं.
Photo: Instagram/@aliaabhatt
आलिया ने पति रणबीर, बहन शाहीन और दोस्त अयान मुखर्जी के साथ घर पर दिवाली मनाई. इस मौके पर आलिया का स्टाइल सबको बहुत पसंद आया.
Photo: Instagram/@aliaabhatt
एक्ट्रेस ने अबू जानी संदीप खोसला के पेस्टल कलर के आउटफिट में सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक कैरी किया. उन्होंने ट्रांसपेरेंट पिंक चिकनकारी कुर्ता पहना.
Photo: Instagram/@aliaabhatt
कुर्ते पर सफेद धागों से बारीक कढ़ाई की गई थी. वी नेकलाइन और फुल स्लीव्स कुर्ता लूज फिट था.
Photo: Instagram/@aliaabhatt
इस ट्रांसपेरेंट कुर्ते के नीचे आलिया ने विदआउट स्लीव्स वाला पिंक ब्लाउज पहना था, जिस पर चमकदार सीक्वेंस बॉर्डर था. ये आलिया के लुक में ग्लैमर जोड़ रहा था.
Photo: Instagram/@aliaabhatt
आलिया ने कुर्ते के नीचे बटर-येलो कलर की शिफॉन साड़ी पहनी थी. साड़ी को रिया कपूर ने कुछ इस तरह स्टाइल किया था कि वह देखने में बिल्कुल स्कर्ट/लुंगी जैसी लग रही थी.
Photo: Instagram/@aliaabhatt
साड़ी पर गोल्डन रंग का चौड़ा कढ़ाईदार बॉर्डर था. लुंगी की तरह साड़ी को स्टाइल करना आलिया के लुक को मॉडर्न बना रही थी. आलिया ने अपने लुक को गोल्ड जूलरी से कंप्लीट किया.
Photo: Instagram/@aliaabhatt
उन्होंने गले में मोतियों से जड़ा फूलों वाला चोकर नेकलेस और एक अंगूठी पहनी थी. आलिया का हेयरस्टाइल भी कमाल था. उन्होंने बालों को मिडिल पार्टिंग करते वक्त आधे बालों में गजरा लगाया था, जिससे उनका लुक फेस्टिव लग रहा था.
Photo: Instagram/@aliaabhatt
रणबीर ने भी आलिया के साथ ट्विंनिंग करते हुए दिवाली के मौके पर वाइट चिकनकारी वाइट कुर्ता पायजामा पहना हुआ था. दोनों की तस्वीरें बहुत प्यार लग रही हैं.
Photo: Instagram/@aliaabhatt