13 Nov 2025
Photo: Instagram/@abunooraofficial
बॉलीवुड के पावर कपल और कपूर खानदान के बेटे-बहू रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 12 नवंबर को दुबई में अपनी जबरदस्त स्टाइल और स्टार पावर के साथ सबका दिल जीतते नजर आए.
Photo: Instagram/@aliabhatt
मुंबई एयरपोर्ट से रवाना होने के कुछ ही घंटों बाद, दोनों ने एक हाई-प्रोफाइल इवेंट में एंट्री मारी और सबकी नजरें कपूर खानदान की बहुरानी आलिया भट्ट को देखते ही थम गईं.
Photo: Instagram/@YogenShah
दुबई इवेंट के लिए आलिया का लुक बहुत अलग और बेहद ग्लैमरस था. उन्होंने अमेरिकन डिजाइनर बॉब मैकी की एक शानदार विंटेज नेकेड ड्रेस पहनी थी, जो पहले चेर और जेंडया जैसी हॉलीवुड स्टार्स भी पहन चुकी हैं.
Photo: Instagram/@abunooraofficial
जैसे ही इवेंट से आलिया की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आईं सबके होश उड़ गए. उनका गाउन बहुत ही प्यारा था. इसका बेस न्यूड सिल्क फैब्रिक का था, जिस पर आग की लपटों जैसा घुमावदार डिजाइन बनाया गया था.
Photo: Instagram/@abunooraofficial
इस डिजाइन को मोतियों, सिल्वर सेक्वेंस और क्रिस्टल्स से इतनी बारीकी से सजाया गया था कि देखने पर सच में ऐसा लग रहा था जैसे कपड़े पर आग की लपटें हों.
Photo: Instagram/@ranlia.fr
इस हाई नेकलाइन गाउन की स्लीव्स ट्रांसपेरेंट थीं. गाउन में ग्लैमर और बोल्डनेस का तड़का लगाने का काम थाई-हाई स्लिट कर रहा था. इस स्लिट ने ग्लैमर जोड़ने के साथ ही गाउन को और ज्यादा भी स्टाइलिश बनाने का काम किया.
Photo: Instagram/@abunooraofficial
आलिया ने ड्रेस को गोल्डन हील्स, डायमंड इयररिंग्स और गोल्डन ग्लो मेकअप के साथ पेयर किया. उनके स्लीक बन हेयरस्टाइल ने पूरे लुक को एक पॉलिश्ड, एलीगेंट फिनिश दिया.
Photo: Instagram/@ranlia.fr
वहीं, उनके साथ खड़े रणबीर कपूर भी किसी से कम नहीं लगे. उन्होंने नेवी ब्लू वेलवेट टक्सीडो जैकेट, सफेद शर्ट और काली पैंट पहनी थी. उनका ये क्लासिक और रॉयल लुक आलिया को कॉम्पलिमेंट कर रहा था.
Photo: Instagram/@abunooraofficial
रणबीर के ब्लू टिंट ग्लासेज और शाइनी ब्लैक शूज ने उनके स्टाइल को और भी निखार दिया. दुबई के इस इवेंट में आलिया और रणबीर की ये जोड़ी वाकई सबसे फैशनेबल कपल बनकर छा गई.
Photo: Instagram/@abunooraofficial