20 July 2026
Photo: ITGo
जब भी किसी शादी में जाने की बात आती है तो अक्सर लोग भारी सीक्वेंस, स्टोन और चमकदार आउटफिट पहनना पसंद करते हैं. लेकिन अनशुला कपूर और रोहन ठक्कर के वेडिंग रिसेप्शन में आलिया भट्ट ने बिल्कुल अलग अंदाज अपनाया.
Photo: Instagram/@priyankarkapadia
उन्होंने भारी-भरकम सीक्वेंस या स्टोन वर्क का आउटफिट पहनने की जगह हैंडवोवन बनारसी सिल्क का खूबसूरत लहंगा पहना, जिसकी सादगी और रॉयल लुक चर्चा में है.
Photo: Instagram/@priyankarkapadia
रिसेप्शन के लिए आलिया ने डिजाइनर अनीता डोंगरे का मसारा हैंडवोवन बनारसी सिल्क स्कर्ट सेट चुना. डार्क एमराल्ड ग्रीन कलर के इस लहंगे पर गोल्डन फूलों की खूबसूरत बनारसी बुनाई की गई थी.
Photo: Instagram/@orry
लहंगे की फ्लोर-लेंथ स्कर्ट का घेर काफी बड़ा था, जो आलिया को बिना चकाचौंध के भी रॉयल लुक दे रहा था. उनका लुक खूबसूरत लगने के साथ ही बहुत एलिगेंट भी लगा.
Photo: Instagram/@orry
आलिया ने इस लहंगे के साथ मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज पहना था. इसकी स्कूप नेकलाइन और चौड़े स्ट्रैप्स इसे कंफर्टेबल बना रहे थे. ब्लाउज की फिटिंग लहंगे के हैवी फ्लेयर को अच्छे से बैलेंस कर रही थी.
Photo: Instagram/@priyankarkapadia
आलिया ने इस लहंगे के साथ हैवी बॉर्डर वाला दुपट्टा नहीं लिया. उन्होंने प्लेन डार्क ग्रीन दुपट्टा कैरी किया, जिससे पूरे आउटफिट का फोकस बनारसी सिल्क की खूबसूरत बुनाई पर ही बना रहा.
Photo: Instagram/@priyankarkapadia
अगर आप सोच रहे हैं कि इस आउटफिट में कुछ हैवी नहीं और ये सस्ता होगा, तो इसकी कीमत आपको हैरान कर देगी. अनीता डोंगरे की ऑफीशियल वेबसाइट के मुताबिक इस हैंडवोवन बनारसी सिल्क स्कर्ट सेट की कीमत 1,30,000 रुपये है.
Photo: Instagram/@priyankarkapadia
आलिया ने अपने आउटफिट के साथ गोल्ड झुमके पहने, जो उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहे थे. इसके अलावा उन्होंने सिर्फ एक स्टेटमेंट रिंग पहनी, जिससे पूरा फोकस उनके लहंगे पर ही बना रहा.
Photo: Instagram/@priyankarkapadia
मेकअप की बात करें तो आलिया ने हमेशा की नेचुरल स्टाइल मेकअप चुना. एक् बालों को साइड पार्टिंग के साथ सॉफ्ट वेव्स में खुला रखा, जिसने उनके पूरे एथनिक लुक को और भी ग्रेसफुल बना दिया.
Photo: Instagram/@priyankarkapadia