14 May 2026
Photo: Instagram/@rheakapoor
फिल्मी दुनिया के सबसे मशहूर इवेंट्स में शुमार कांस फिल्म फेस्टिव 2026 में इस बार बॉलीवुड की गंगूबाई आलिया भट्ट का जलवा खूब देखने को मिल रहा है.
Photo: Instagram/@rheakapoor
अपने लुक्स से लोगों को मदहोश करने वाली आलिया ने जब दूसरे दिन अपने देसी अंदाज में एंट्री ली, तो हर किसी की नजरें बस उन्हीं पर टिक गईं.
Photo: Instagram/@rheakapoor
आइवरी कलर के आउटफिट, माथे पर बिंदी, नथ और पायल पहने आलिया किसी मॉडर्न भारतीय महारानी से कम नहीं लग रही थीं.
Photo: Instagram/@rheakapoor
लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनके खूबसूरत इयररिंग्स की हो रही है, जो उन्होंने उधार लेकर पहने.
Photo: Instagram/@rheakapoor
जी हां, कान्स फिल्म फेस्टिवल में आलिया यूं तो ऊपर से नीचे तक नई और यूनिक चीजें पहने दिखीं, लेकिन उन्होंने एक बॉलीवुड एक्ट्रेस की मां से इयररिंग्स उधार लेकर पहने.
Photo: Instagram/@rheakapoor
उनके लुक को रॉयल बनाने वाले इयररिंग्स उन्होंने सोनम कपूर की मां सुनीता कपूर के पर्सनल कलेक्शन से लिए थे.
Photo: Instagram/@rheakapoor
इस बात का खुलासा खुद सुनीता कपूर की बेटी और आलिया की स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने किया है. लुक की बात करें तो आलिया ने डिजाइनर तरुण तहिलियानी का कस्टम-ड्रेप्ड आइवरी चंदेरी आउटफिट पहना था.
Photo: Instagram/@rheakapoor
इस लुक में धोटी स्कर्ट के साथ स्कल्प्टेड कॉर्सेट पेयर किया गया था, जिसने ट्रेडिशनल और मॉडर्न फैशन का खूबसूरत कॉम्बिनेशन पेश किया.
Photo: Instagram/@rheakapoor
आलिया के आउटफिट पर की गई बारीक एम्ब्रॉयडरी और ड्रेपिंग ने उनके पूरे लुक को और भी खास बनाया.
Photo: Instagram/@rheakapoor
आलिया का सिर्फ आउटफिट ही नहीं, बल्कि एक्सेसरीज भी खास थी. उन्होंने नाक में नथ, हाथ में हाथफूल, पैरों में पायल और माथे पर बिंदी लगाकर अपने लुक में देसी टच जोड़ा.
Photo: Instagram/@rheakapoor
आलिया ने सुनीत कपूर के खूबसूरत पर्ल ड्रॉप इयररिंग्स पहनकर लुक को और खास बनाया. फूलों जैसे डिजाइन वाले इयररिंग्स लुक में जान डालने का काम कर रहे हैं.
Photo: Instagram/@rheakapoor