मां बनने के लिए छोड़ा काम, सहा IVF का दर्द, बोली- भगवान ने सबक दिया

9 May 2026

Photo : Instagram @yuvikachaudhary

युविका का छलका दर्द 

मां बनने के बाद युविका चौधरी स्क्रीन पर कमबैक कर चुकी हैं. एक्ट्रेस कई इंटरव्यूज में अपने कमबैक पर बात कर रही हैं. उन्होंने ब्रेक लेने की वजह भी बताई.

Photo : Instagram @yuvikachaudhary

 19 अक्टूबर 2024 में युविका आईवीएफ की मदद से बेटी की मां बनीं. उनकी ये जर्नी काफी मुश्किल और दर्दभरी रही. 

Photo : Instagram @yuvikachaudhary

देबिना बनर्जी के पॉडकास्ट में युविका बताती हैं कि मैं मां सोसायटी के प्रेशर में आकर नहीं बनी, बल्कि डॉक्टर के डराने के बाद बनी.

Photo : Instagram @yuvikachaudhary

युविका ने कहा कि डॉक्टर ने मुझसे कहा था कि मैं नहीं बन सकती. इसके बाद मैंने सबकुछ छोड़ दिया. मुझे लगा कि बस अब मां बनना है.

Photo : Instagram @yuvikachaudhary

मैं बस इतना कहूंगी कि मेरे लिए ये चीजें आसान नहीं रहीं. मुझे ये सब बहुत मुश्किल से मिला. शायद भगवान सीख देना चाहते थे. 

Photo : Instagram @yuvikachaudhary

अगर मुझे सबकुछ आसानी से मिलता, तो शायद मैं बदल नहीं पाती. मैं मदरहुड की मुश्किलें एंजॉय नहीं करती.

Photo : Instagram @yuvikachaudhary

एक्ट्रेस कहती हैं कि आज भी नींद पूरी नहीं होती है. सिर फटता है, लेकिन ठीक है. मैं इसे एंजॉय कर रही हूं. क्योंकि ये फेज मुश्किल से आया है.

Photo : Instagram @yuvikachaudhary

Read Next