24 NOV 2025
Photo: Screengrab
'लाफ्टर शेफ 3' में टीवी एक्ट्रेस ईशा मालवीय की जोड़ी यूट्यूबर एल्विश यादव संग बनी है. दोनों की केमिस्ट्री फैंस को पसंद आ रही है.
Photo: Screengrab
ईशा मालवीय के दोनों एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल भी शो का हिस्सा हैं.
Photo: Screengrab
शो से अब चारों के कुछ वीडियो क्लिप वायरल हो रहे हैं, जिसमें देख सकते हैं कि एल्विश को ईशा के करीब आता देख अभिषेक को जलन होने लगती है.
Video: Instagram @abhisha_are_cutie
अभिषेक फिर एल्विश से कहते हैं- तुम ऐसे चिपककर जो खड़े हो रहे हो ना कुछ नहीं होना. बर्बाद करके चली जाएगी.
Photo: Instagram @aebyborntoshine
अभिषेक की बात पर एल्विश बोले- मैं बर्बाद होना चाहता हूं. तू चिढ़ क्यों रहा है? इतनी चिढ़ हो रही है तुझे.
Photo: Instagram @elvish_yadav
एक दूसरे क्लिप में अभिषेक, एल्विश से पूछते दिखे- कैसा लग रहा है? समर्थ ने पूछा- मजा आ रहा है नई पार्टनर (ईशा) के साथ? अभिषेक फिर एल्विश से बोले- ज्यादा मस्ती मत कर.
Video: Instagram @abhisha_are_cutie
अभिषेक की बात पर एल्विश ने मजाकिया अंदाज में कहा- उसने अपने रंग में रंग दिया मुझे. अभिषेक चिढ़कर बोले- ये सब हमें नहीं बता.
Photo: Instagram @aebyborntoshine
एक्स गर्लफ्रेंड ईशा को एल्विश संग देखकर अभिषेक को जिस तरह बुरा लग रहा है वो देख फैंस का मानना है कि अभिषेक अभी भी ईशा से प्यार करते हैं.
Photo: Instagram @aebyborntoshine