व्हीलचेयर पर बैठकर प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचा यूट्यूबर, लिया आशीर्वाद

8 Apr 2026

Photo: Instagram/@anurag_dobhal

अनुराग ने लिया आशीर्वाद

यूट्यूबर अनुराग डोभाल काफी वक्त से चर्चा में बने हुए हैं. पेरेंट्स संग रिश्ते, पत्नी से अनबन, सुसाइड की कोशिश से लेकर पिता बनने तक उनकी जिंदगी में बीते दो महीनों में बहुत कुछ हो चुका है.

Photo: Instagram/@anurag_dobhal

सारी मुश्किलों का सामना करने के बाद अनुराग अब शांति की तलाश में वृंदावन पहुंच गए हैं. यहां उन्होंने प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया.

Photo: Instagram

अनुराग डोभाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है. इसमें वो व्हीलचेयर पर बैठकर प्रेमानंद महाराज से मुलाकात करने जा रहे हैं.

Photo: Instagram/@anurag_dobhal

उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जब आप सोचते हैं कि सबकुछ खत्म हो गया. प्रेमानंद महाराज जी आकर तुमको बचा लेते हैं. राधे राधे.'

Photo: Instagram

वीडियो में अनुराग के माथे पर चंदन का टीका देखा जा सकता है. वो व्हीलचेयर पर बैठे हैं और अपना मुंह छिपाया हुआ है. इसके अलावा वॉकर की मदद से चलकर प्रेमानंद जी के पास जा रहे हैं.

Photo: Instagram/@anurag_dobhal

अनुराग डोभाल कुछ दिन पहले ही पिता बने हैं. उनकी पत्नी रितिका चौहान ने बेटे को जन्म दिया था. इसी दौरान दोनों के बीच की अनबन भी खत्म हो गई.

Photo: Instagram/@anurag_dobhal

UK07 Rider के नाम से मशहूर अनुराग ने पेरेंट्स पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था. फिर अपनी गाड़ी से एक्सीडेंट कर लिया. फिलहाल वो रिकवर कर रहे हैं.

Photo: Instagram/@anurag_dobhal

Read Next