9 MAR 2026
Photo: Instagram @anurag_dobhal
यूट्यूबर अनुराग डोबाल बुरे दौर से गुजर रहे हैं. परिवार से तंग होकर उन्होंने जान देने की कोशिश की. अनुराग फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं.
Photo: Instagram @anurag_dobhal
अनुराग के सुसाइड की कोशिश करने के बाद तमाम सेलेब्स उनके सपोर्ट में आ खड़े हुए हैं. हालांकि यूट्यूबर के परिवार की नाराजगी अभी भी जारी है.
Photo: Instagram @anurag_dobhal
अनुराग से मिलने उनके पेरेंट्स, भाई-बहन नहीं आए. पत्नी रितिका अस्पताल में अनुराग का ख्याल रख रही हैं. यूट्यूबर तहलका यानी सनी आर्या बुरे वक्त में अनुराग संग खड़े हैं.
Photo: Instagram @anurag_dobhal
दोनों की दोस्ती बिग बॉस 17 में हुई थी. तहलका अस्पताल में अनुराग से मिले. उनका हेल्थ अपडेट दिया. साथ ही अनुराग के परिवार से गुस्सा छोड़ने की अपील की.
Photo: Instagram @anurag_dobhal
उन्होंने अनुराग की हालत को क्रिटिकल बताया. कहा कि बिग बॉस में उन्होंने 2 महीने साथ में बिताए थे. खूब मस्ती की, अनुराग का नेचर बेहद अच्छा था.
Video: Instagram @tehelkavlogs
तहलका ने कहा- इस टाइम पर भाई के लिए लाखों लोगों को खड़े होने की जरूरत है. साथ देने के लिए कोई भी नहीं खड़ा हुआ. कोई भी नहीं. प्रार्थन है वो जल्द ही ठीक हो जाएं.
Photo: Instagram @anurag_dobhal
''जो भी गिले शिकवे हैं परिवार से, वो अलग हैं. परिवार से अपील है कि शिकायतों को दूर रखे, बेटा है वो आपका. आपके बेटे की जान एक तरफ है.''
Photo: Instagram @anurag_dobhal
''एक बार आ जाओ. कितनी भी बड़ी बात हुई होगी, सब भूल जाओ. एक बार आ जाओ. इस वक्त अनुराग को अपने परिवार की बहुत ज्यादा जरूरत है.''
Photo: Instagram @anurag_dobhal