रणबीर संग अफेयर-विराट से कनेक्शन, कौन है संजय कपूर की पहली पत्नी? 4 साल में टूटी थी शादी

13 May 2025

Credit: Instagram

मशहूर बिजनेसमैन और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का हार्ट अटैक से निधन हो गया है. वो 53 साल के थे और कम उम्र में उनके निधन की खबर ने सबको हैरान कर दिया है.

कौन हैं संजय कपूर की पहली पत्नी? 

संजय कपूर की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने तीन शादियां  की थीं. उनकी पहली शादी नंदिता महतानी से हुई थी. नंदिता से तलाक के बाद उन्होंने करिश्मा संग घर बसाया.

लेकिन संजय की दूसरी शादी भी नहीं चली और उन्होंने एक्ट्रेस से तलाक ले लिया. करिश्मा से तलाक के बाद उन्होंने प्रिया सचदेव को अपना हमसफर बनाया और उनसे कर शादी नई लाइफ शुरू की.

आइए जानते हैं कि संजय कपूर की पहली कौन थीं और उनका कपूर खानदान से क्या कनेक्शन था.  संजय और नंदिता की मुलाकात लंदन में हुई थी. वहीं दोनों की दोस्ती हुई.

एक-दूसरे को जानने के बाद कपल ने 1996 में शादी कर ली. लेकिन शादी 4 साल बाद ही दोनों में मनमुटाव होने लगा और 2000 में तलाक लेकर अलग होने का फैसला किया.

नंदिता पेशे से  फैशन डिजाइनर हैं. वो कटरीना कैफ, करण जौहर, शिल्पा शेट्टी और गौरी खान जैसी तमाम सेलिब्रिटीज की स्टाइलिश रह चुकी हैं. 

ना सिर्फ बॉलीवुड सेलेब्स बल्कि वो कई सालों तक विराट कोहली की भी स्टाइलिश रही हैं. नंदिता बॉलीवुड स्टार्स संग अफेयर्स को लेकर भी चर्चा में रह चुकी हैं.

खबरों के मुताबिक, वो डिनो मोरिया संग सीरियस रिलेशनशिप में थीं. इन दोनों ने प्लेग्राउंड नाम से एक कंपनी भी शुरू की थी. शादी भी करने वाले थे. पर किसी वजह से 2016 में इन्होंने रिश्ता तोड़ लिया.

नंदिता महतानी का अफेयर एक्टर विद्युत जामवाल से भी रहा. 2021 में एक्टर ने अपने रिश्ते को कंफर्म किया था. दोनों की सगाई भी हो गई थी, लेकिन शादी से पहले इनका रिश्ता टूट गया.

कहा जाता है कि नंदिता को रणबीर कपूर पर भी क्रश था. इनके रिलेशनशिप की अफवाह भी उड़ी थी, लेकिन दोनों ने कभी रिश्ते पर कुछ नहीं कहा.

कई रिपोर्ट्स में कहा गया कि करिश्मा और नंदिता भी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं. नंदिता सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और हाल ही में उन्हें करिश्मा-करीना के कजिन आदर जैन की शादी पर देखा गया था.

Read Next