26 Jan 2026
Photo: Instagram/@akash.sansanwal
सोशल मीडिया की दुनिया में अपने डांस मूव्स से तहलका मचाने वाली कच्चा बादाम सांग फेम अंजली अरोड़ा के बॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल को मेरठ पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है.
Photo: Instagram/@akash.sansanwal
हाल ही में दोनों के शादी की खबरें इंडस्ट्री में चर्चा में रही थी. अब आकाश की गिरफ्तारी की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है. वहीं लोग ये जानने में जुटे हैं कि आखिर आकाश कौन हैं?
Photo: Instagram/@akash.sansanwal
आकाश संसनवाल सिर्फ अंजलि के बॉयफ्रेंड के तौर पर ही नहीं, बल्कि अपनी एक अलग पहचान भी रखते हैं. वे खुद एक डिजिटल क्रिएटर हैं और सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है.
Photo: Instagram/@akash.sansanwal
आकाश संसनवाल दिल्ली के थाना किशनगढ़ के कटवारिया सराय का रहने वाला है. क्रिएटिव काम के अलावा आकाश का जुड़ाव राजनीति से भी है. वे 'BJP' नाम का एक सोशल मीडिया अकाउंट मैनेज करते हैं.
Photo: Instagram/@akash.sansanwal
आकाश को लग्जरी लाइफ से जिंदगी जीना पसंद है, जो उनके इंस्टाग्राम पोस्ट में साफ झलकता है. उन्हें महंगी और लग्जरी चीजों का काफी शौक है.
Photo: Instagram/@akash.sansanwal
अंजलि और आकाश के रिश्ते की ऑफिशियल शुरुआत साल 2021 में हुई थी. उस वक्त अंजलि ने आकाश के जन्मदिन पर एक पार्टी दी थी और उसका वीडियो शेयर किया था. तब पहली बार आकाश को देखा गया था.
Photo: Instagram/@akash.sansanwal
आकाश, अंजलि से काफी प्यार करते हैं. कुछ साल पहले जब अंजलि का एक MMS लीक हुआ तो इंफ्लुएंसर की खूब आलोचना हुई. लेकिन काफी बदमानी के बावजूद इस मुश्किल घड़ी में आकाश, अंजलि के साथ खड़े रहे.
Photo: Instagram/@akash.sansanwal
हालांकि अंजलि ने इस बात को क्लियर कर दिया था कि वायरल MMS में वो नहीं बल्कि कोई और लड़की थी. हालांकि अब गिरफ्तारी के बाद आकाश सुर्खियों में आ गए हैं.
Photo: Instagram/@akash.sansanwal