8 May 2026
Photo: Yogen Shah
इन दिनों आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' के प्रमोशन में बिजी हैं.
Photo: Yogen Shah
सभी स्टार्स इंटरव्यूज में फिल्म और पर्सनल लाइफ को लेकर खूब बातें कर रहे हैं. इस दौरान वामिका गब्बी ने कुछ ऐसा कहा, जो हर किसी को हैरान कर गया.
Photo: Yogen Shah
असल में आयुष्मान, वामिका, सारा और रकुल को पिंकविला के रैपिड फायर राउंड में बेकार से बेकार और हैरान कर देने वाला जवाब देना था.
Photo: Yogen Shah
'पति पत्नी और वो दो' स्टार्स से पूछा गया कि एक रिलेशनशिप में सबसे जरूरी चीज क्या होती है. रकुल ने फौरन जवाब देते हुए कहा कि एक-दूसरे से झूठ बोलना.
Photo: Yogen Shah
फिर उनसे पूछा गया कि अगर आप अपने पार्टनर को चीटिंग करते हुए पकड़ लेते हैं, तो आपको क्या करना चाहिए. वामिका कहती हैं कि डांस.
Photo: Yogen Shah
वामिका का जवाब सुनकर सारा अली खान जोर से हंस पड़ती हैं. आयुष्मान इस पर अजीब सा रिएक्शन देकर मुंह फेर लेते हैं.
Photo: Yogen Shah
फिर उनसे पूछा गया कि एक तरीका जिससे आप अपनी जिंदगी में किसी खास शख्स को खुश कर सकते हैं. वामिका कहती हैं कि न्यूड हो जाओ.
Photo: Yogen Shah
वामिका का जवाब सुनकर आयुष्मान दंग रह जाते हैं और सारा-रकुल उन्हें सपोर्ट करते हुए कहती हैं कि बिल्कुल सही कहा.
Photo: Yogen Shah
वैसे वामिका के बोल्ड जवाब ने सिर्फ आयुष्मान ही नहीं, बल्कि उनके फैन्स को भी शॉक्ड कर दिया है.
Photo: Yogen Shah